Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

IDA की नई योजनाओं की भरमार,इधर पूरानी योजना हुई धड़ाम,एमआर 10 को छोड़ बाकी मेजर रोड पड़ी है अधूरी,आम जनता के निशाने पर प्रदेश सरकार सहित शहर के जनप्रतिनिधि

0 321

इंदौर विकास प्राधिकरण नई योजनाएं,पुरानी धड़ाम,मेजर रोड सड़को के अधूरे पड़े काम। एक MR 10 को छोड़ तो लगभग सभी सड़के है अधूरी।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
इंदौर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार नित नई योजनाओं की सौगातें देने के दावे करते आए है। लेकिन नई योजनाएं बनती भी है।

लेकिन इंदौर विकास प्राधिकरण के पुराने प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो उनमें एम आर 10 यानी मेजर रोड ही लगभग पूरी हुई हैं। मगर इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण की अन्य मेजर सड़कें आज भी आधी अधूरी पड़ी हुई हैं। कइयों में कानूनी पेंच तो कई सड़कें खुद इंदौर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदारों की लापरवाहियों की वजह से अधूरी ही पड़ी हैं।

कहीं न कहीं रोजाना बढ़ता शहर और शहर के यातायात का दम निकल रहा है तो,इधर प्रदेश सरकार से लेकर इंदौर के जनप्रतिनिधि तक आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंदौर विकास प्राधिकरण की इन अधूरी योजनाओं के कारण अब मोहन सरकार की साख तक पर आ रही हैं। क्योंकि जनता अब अधूरी योजनाओं से तंग हो चुकी हैं। और अगर ऐसे ही हालात रहे तो फिर आगामी चुनावों तक में इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

ये मेजर रोड जो है आज तक अधूरे।

इंदौर शहर के चारों और इंदौर विकास प्राधिकरण ने मेजर रोड का कार्य शुरू किया था। लेकिन लगभग 20 साल गुजरने के बावजूद भी एम आर 11,एमआर 9,एमआर 4,एमआर 12,एमआर 5, एमआर 8 जैसी महत्वकांक्षी सड़के आज भी अधूरी ही पड़ी हुई हैं। जिसे लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार विकास पुरुषों का कोई खास रुझान नहीं हैं, बल्कि रोज़ाना शहर की आम जनता पर ये विकास पुरुष नित नई योजनाएं थोपते जा रहे हैं। और अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!