Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

अपर मुख्य सचिव के सामने इंदौर मेयर ने उतारी अधिकारियों की लू,कहा आपको जनता की नहीं होगी चिंता,हमें हैं,सरकार को कर रहे हो आप लोग बदनाम। गड्ढों से नाराज़ महापौर का फूटा गुस्सा।

0 2,128

अपर मुख्य सचिव की बैठक में महापौर ने अधिकारियों को घेरा,NHAI,MPRDC सहित अन्य एजेंसियों को साफ कहा,गलती आपकी भुगत रहे हम। सरकार को अधिकारी कर रहे बदनाम।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

रेसीडेंसी कोठी पर अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें, मंत्री,विधायक सहित खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। इस दौरान शहर और बायपास के गड्ढों को लेकर मेयर ने MPRDC, और NHAI के अधिकारियों को खरी खरी सुना ही दी। दरअसल मेयर ने इन अधिकारियों को सरकार को बदनाम करने की मुख्य वजह ठहराते हुए अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के सामने कहा कि इनकी वजह से मध्यप्रदेश सरकार और इंदौर नगर निगम बदनाम हो रहा हैं। जबकि शहर के कई जगहों और बायपास पर जो गड्ढे हैं। उसे लेकर न ही NHAI अधिकारी कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।

न ही MPRDC के अधिकारियों को शहर की कोई चिंता हैं। इनका काम कछुआ गति से चल रहा हैं। जबकि इनकी गलतियों का शिकार सरकार और नगर निगम हो रहा हैं।

मेयर ने दिखाया अपना अलग ही रुख।

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने उक्त बैठक में अपना अलग ही रुख अधिकारियों के सामने दिखाया। क्योंकि वह इन अधिकारियों की लापरवाहियों से परेशान हो चुके हैं। जबकि इन अधिकारियों की वजह से शहर की जनता नगर निगम को कोस रही हैं। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने इन अधिकारियों को चेता दिया कि अगर अब गड्ढों का व्यवस्थित निराकरण नहीं होता है तो वह खुद जनता के सामने अधिकारियों को खड़ा कर देंगे। और फिर जनता को जवाब भी इन्हीं अधिकारियों को देना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!