इंदौर सांसदजी को शहर की फिकर,आउटर रिंग रोड पर उठाई मांग मुआवजा मिले बाजार मूल्य से तो उपजाऊ जमीन को रखा जाए दूर।
इंदौर आउटर रिंग रोड,
गतिविधि शुरू,लेकिन मुआवजा बाज़ार मूल्य से, इंदौर सांसद की सदन में मांग

इंदौर।
भाजपा पार्षद,नगर अध्यक्ष,सभापति, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष से लेकर अब शंकर लालवानी का सांसदी कार्यकाल। सबसे जुदा तो रहा है, लेकिन इतने लम्बे राजनीतिक संघर्ष,और सफलता के साथ ही सांसद शंकर लालवानी ने शहर को नवाचार में अग्रणी रखा हैं। दरअसल भविष्य के इंदौर के लिए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आउटर रिंग रोड को लेकर हरी झंडी दिखाने के बाद अब आउटर रिंग रोड की गतिविधियों को गति दे दी हैं। लालवानी ने अभी शुरुआत से बायपास के लगकर बनने वाले उक्त आउटर रिंग रोड का मामला सदन में उठाते हुए किसानों से लेकर आम जनता को ध्यान का ध्यान रखा हैं।
यह रखी मांगें
सांसद शंकर लालवानी ने सदन में इंदौर के आउटर रिंग रोड को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उक्त सौगात को देने के लिए आभार माना। यहीं से अपनी बात की शुरुआत करते हुए लालवानी ने आगे के 50 सालों को और वर्तमान हालातों को देखते हुए आउटर रिंग रोड को मूर्तरूप देने की मांग उठाई। सबसे अहम किसानों की जमीनें जाने पर वर्तमान बाज़ार भाव से मुआवजा देने,और उक्त निर्माण में ज्यादा से ज्यादा सरकारी जमीन को निर्माण में शामिल करने की बात रखते हुए उपजाऊ भूमि को नहीं छेड़ने का पक्ष लिया।