उफ्फ ये बारिश,
IDA अमला कर रहा शहरों के फ्लाईओवर ब्रिज की निगरानी।
सीईओ ने टीम की तैनात।
अफवाहों से जनता रहे सावधान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लाईओवर ब्रिज की निगरानी अब खुद आईडीए अमला कर रहा हैं। दरअसल वर्षाकाल के आम रहवासियों से लेकर किसी भी दो या चार पहिया वाहन चालकों को असुविधा न हो इसके चलते खुद इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ आर पी अहिरवार ने IDA की इन टीमों का गठन किया है। जो बरसते पानी में भी सीईओ आर पी अहिरवार को हर घंटे इन फ्लाईओवर ब्रिज की निगरानी करते हुए रिपोर्ट दे रहे हैं।
सीईओ ने गठित की टीमें

आईडीए सीईओ राम प्रकाश अहिरवार ने वर्षाकाल को देखते हुए अब बंगाली ब्रिज,खजराना ब्रिज,पिपलियाहना ब्रिज,लव कुश फ्लाईओवर और फूटी कोटी और भंवरकुआ स्थित ब्रिज पर IDA अमले को तैनात कर दिया हैं। जो लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में जलजमाव जैसे हालात कभी भी न बन पाए।
इंदौर में नहीं हैं ऐसे हालात

चर्चा में आईडीए सीईओ आर पी अहिरवार ने बताया कि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए किसी भी फ्लाईओवर ब्रिज के इर्द गिर्द जलजमाव जैसे हालात बिल्कुल भी नहीं हैं। क्योंकि आईडीए की टीम ने वर्षाजल निकासी का पूरा ख्याल रखा गया हैं। सीईओ ने कहा कि वर्षाकाल में इंदौर में आईडीए द्वारा बनाए गए फ्लाई ओवर ब्रिज जिनमें बंगाली,पिपलियाहाना,खजराना,फूटी कोटी,भंवरकुआ और लवकुश चौराहा स्थित ब्रिज पर जलजमाव जैसे हालात कभी बन ही नहीं सकते हैं। लेकिन एहतियातन उन्होंने टीमें गठित कर दी हैं।
हैदराबाद के ब्रिज को इंदौर का बताया अधिकारी सख्त।
इधर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ तथाकथित शरारती तत्वों द्वारा हैदराबाद के एक ब्रिज पर जलजमाव की वीडियो को खजराना ब्रिज का बताते हुए अफवाह फैलाई जा रही हैं। जिससे शहर की छवि खराब हुई इसे लेकर अब IDA सहित नगर निगम ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस कार्यवाही की भी तैयारी कर रहे हैं।