Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

अगर सावन में ओंकारेश्वर जा रहे है, तो इस लुट से रहे सावधान!

0 405

ओंकारेश्वर नगर परिषद की अवैध पार्किंग वसूली,ठेकेदार से सांठगांठ कर, बाहरी वाहनों से उगाई जारी। 

हाथी के दो तरह के दांत,एक खाने एक दिखाने के, दो तरह के रसीद कट्टों से हो रहा खेल। 

✍️ प्रदीप ठाकुर।

ओंकारेश्वर।

ओंकारेश्वर और मप्र का महाकालेश्वर दो ज्योतिर्लिंग प्रदेश का बाहरी श्रद्धालुओं के आने का मुख्य केंद्र बिंदु हैं। लेकिन अब इन में से ओंकारेश्वर में नगर परिषद के ठेकेदारों और खुद नगर परिषद से जुड़े अधिकारियों,नेताओं के संरक्षण में बाहरी श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर वसूली जारी हैं। दरअसल यह तय रेट से दोहरी,तो साथ दिलचस्प बात यह कि दो तरह के रसीद कट्टों से ओंकारेश्वर आने जाने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग वसूली की रही हैं। 

डबल रेट बाहरियों को कुछ मालूम नहीं।

जब न्यूज WITH तड़का की टीम ने बाहरी वाहन चालकों से बातचीत की तो उससे यह जाहिर तो हो गया कि उन्हें कुछ ज्यादा तय रेट के बारे में कुछ मालूम नहीं हैं। इधर इन वसूलीबाज जादूगरों ने कई स्थानों से तय रेट के बोर्ड तक गायब कर दिए हैं। लिहाजा तय रेट प्रति चार पहिया 50₹ की अपेक्षा ठेकेदार के गुर्गे 100₹ प्रति गाड़ी वसूल रहे हैं। लिहाजा यह कहना बिल्कुल सही होगा कि मोटी राशि की बंदरों में बांट हो रही हैं। हाल ही में सावन शुरू हुए है तो आप अंदाजा लगा सकते है कि अब यह राशि कितने गुना हो जाएगी। 

दो तरह के रसीद कट्टों का उपयोग। 

पार्किंग वसूली के दौरान देखा गया है कि कुछ वाहन चालकों के पास उनके वाहन नंबर लिखी पर्चियां दी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ कई वाहन चालकों को सिर्फ बिना नंबर पर्ची। लिहाजा जो दोहरी वसूली की रसीदें बन रही हैं। वह प्रति वाहन 50₹ इसमें एडजस्ट हो रहे हैं। 

सामाजिक कार्यकर्ता आए आगे। 

इस पूरे मामले की जानकारी जब सामाजिक कार्यकर्ता हरभजन सिंह भाटिया को लगी तो उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर परिषद के जिम्मेदारों को उन्होंने मौखिक अवगत करा दिया हैं अगर फिर भी यह बाहरी लोगों से वसूली बंद नहीं होती है और उक्त मामले की जांच नहीं की जाती हैं कि आखिर यह वसूली की बंदरबांट में कौन कौन शामिल हैं। तो वह उस स्थिति में न्यायालय में प्रकरण लगाएंगे। ताकि दोषियों को सजा हो सके। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!