Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पहला नगर आगमन,कांग्रेसियों की हेमंत खंडेलवाल से अपील इंदौर की अव्यवस्थाओं,भ्रष्टाचार,बंदरबांट का करें उपचार करें।

0 286

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पहला नगर आगमन।

कांग्रेस ने महापौर पर छोड़ा तीर,नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से लगाई गुहार।

तो साथ ही आयातित दुम हिलाने वाले पूर्व कांग्रेसियों पर भी निशाना,भूखे भेड़ियों को मत दो भाजपा में स्थान।

इंदौर।

 

7 जुलाई को मध्यप्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इंदौर आने वाले हैं। इसे लेकर विधानसभावार भाजपाई शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में मशगूल हैं। ताकि प्रदेश अध्यक्ष के सामने उनकी झांकी जमने में कोई कसर न रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इंदौर कांग्रेस से जुड़े कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में भागे पूर्व कांग्रेसियों को भेड़िया, सत्ता और पद के लिए दुम हिलाने वाले श्वान तक करार दे दिया हैं और यादव ने सीधे तौर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र जारी करते हुए अपील की है कि वह कांग्रेस से भाजपा में आयातित हुए पूर्व कांग्रेसियों को बिल्कुल भी सम्मान और पद से नहीं नवाजे। दरअसल यादव का इसके पीछे तर्क है कि इससे भाजपा के ही वर्षों पुराने देवतुल्य कार्यकर्ता दुखी है तो भाजपा में शामिल हुए यह कांग्रेसी सिर्फ और सिर्फ सत्ता,पद के लिए दुम हिलाएंगे ही। लेकिन उन्हें वर्षों पुराने कार्यकर्ताओं की खातिर कोई तवज्जो न देवें।

नेता प्रतिपक्ष का कहना नगर निगम का भ्रष्टाचार भी खत्म हो।

इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आने पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटु चौकसे ने महापौर पुष्य मित्र भार्गव पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम में फिलहाल और वर्षों से भाजपा काबिज हैं। लेकिन इन भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी हैं। चिंटू ने कहा कि इंदौर में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं से मुक्ति की आवश्यकता हैं। क्योंकि नगर निगम में भाजपा परिषद होने के बावजूद भी टूटी सड़के,जलजमाव,बिजली कटौती,और घोटालों का बोलबाला हैं। नगर निगम इंदौर आज वर्तमान में बंदरबांट का गढ़ बन गया हैं। लेकिन खुद महापौर पुष्य मित्र भार्गव अंधे बने हुए हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को बेरहमी से लूटा जा रहा हैं। स्मार्ट सिटी के एक हजार करोड़ के प्रोजेक्ट रुपए खर्च होने के बाद भी पूरे नही हुए हैं। चिंटू ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से यह वह अपील नेता प्रतिपक्ष के नाते नहीं बल्कि एक आम इंदौरी होने के नाते कर रहे हैं। लिहाजा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन अव्यवस्थाओं को सुधरेंगे। यह उन्हें उम्मीद हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!