Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा, संगठन ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में जश्... Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Bobby Deol Movie Bandar: अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में दिखेंगे बॉबी देओल, अपनी इमेज और टाइपकास्टि... भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो...

मामला सीतलामाता बाजार की 30 बेशकीमती दुकानों का,नगर निगम के सांठगांठ की आ रही बू,,,

0 304

मामला सीतलामाता बाजार स्थित भंडारी मार्केट की, 30 बेशकीमती दुकानों का,,

 

 

किरायेदारों ने भवन मालिक पर लगाए गंभीर आरोप।

नगर निगम,भवन मालिक की सांठगांठ की आ रही बू,,,

इंदौर।

शहर के सीतलामाता बाजार स्थित बालकृष्ण भंडारी मार्केट व्यापारी संघ से जुड़े किरायेदार व्यापारी उनके भवन मालिक सुशीला देवी भंडारी के खिलाफ इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। यहां अपर कलेक्टर राजेश रघुवंशी से चर्चा करते हुए व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनका भवन मालिक षड्यंत्रपूर्वक, विगत कई सालों से भंडारी मार्केट बिल्डिंग की मरम्मत नहीं करवा रहा हैं, और उन्होंने नगर निगम को भी झूठी सूचना देते हुए भवन को खाली बताए हुए अब जर्जर तक घोषित करवा लिया है। इधर व्यापारियों ने बताया कि वह बार बार भवन मालिक से भवन की मरम्मत करने की गुहार लगा रहे हैं। और आर्थिक रूप से मदद की भी बात कर चुके है। लेकिन भवन मालिक रोजाना नया षड्यंत्र रच रहा है। ताकि व्यापारी दुकान खाली कर देवे। इधर व्यापारियों ने बातें सुन अपर कलेक्टर राजेश रघुवंशी ने कहा कि उक्त मामला नगर निगम आयुक्त को भेजा जा रहा है वहीं अब भवन मालिक और किराएदार व्यापारियों के मामले की जांच करेंगें। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!