Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,... INDORE, शहर पहले ही यूनीपोल,लॉलीपॉप, होर्डिंग से पटा,अब आई MIC को याद, गेंट्री की इजाज़त देकर फिर अव... INDORE, दिवाली बाद शिफ्ट हो जाएगी फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्ज़ी मंडी,निगम ने की मुनादी,तैयार हु... INDORE, निगम राजस्व अधिकारियों की मनमानी,लापरवाही या साठगांठ,मोबाइल कंपनी VIVO कर रही राजस्व चोरी,बि... INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय...

INDORE, IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर सवाल,खुद वित्त अधिकारी ने की थी शिकायत,रहस्यमयी तरीके से गायब हुई विभागीय जांच फाइल, आईडीए स्थापना शाखा पर अटकी शक की सुई।

0 389

IDA प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति की पड़ताल,जांच फाइल हुई रहस्यमयी तरीके से ग़ायब, भू अर्जन अधिकारी,विधि अधिकारी के बाद यकायक दब गई फाइल,संभागायुक्त के निर्देश भी हवा हवाई,स्थापना विभाग की भूमिका संदेहास्पद।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर विकास प्राधिकरण के तथाकथित प्रशासनिक अधिकारी और खुद को मुख्य लेखाधिकारी कहने वाले राजेंद्र पोरवाल की इंदौर विकास प्राधिकरण में ही पदस्थ वित्त अधिकारी दिव्या शर्मा ने 20 जुलाई को नगरीय प्रशासन विभाग में शिकायत की थी। लिहाजा उक्त शिकायत के बाद नगरीय प्रशासन द्वारा इंदौर संभाग कमिश्नर और इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भास्कर लक्षकार को उक्त मामले की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन संभाग कमिश्नर और IDA अध्यक्ष भास्कर लक्षकार ने 18 सितंबर 2026 को इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ को उक्त मामले की जांच करते हुए अगले तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये थे। लेकिन संभाग कमिश्नर के उक्त आदेश विभागीय जांच की फाइल IDA भू अर्जन सुदीप मीणा के अवकाश पर होने के चलते यह फाइल IDA विधि अधिकारी मनीष श्रीवास्तव के पास गई थी। लेकिन अब विधि अधिकारी के द्वारा IDA सीईओ को उक्त फाइल भेजने के बाद यह फाइल रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई हैं। और उक्त फाइल को गुम करने में IDA स्थापना विभाग के मुकुंद पिंगले बाबू सहित अन्य की भूमिका संदेहास्पद बताई जा रही हैं। फिलहाल बताया तो यहां तक जा रहा है कि राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति की जांच हो जाती है तो पोरवाल का निलंबन तय हैं। लिहाजा उक्त फाइल को शायद इसीलिए ही गायब कर दिया गया हैं।

वित्त अधिकारी पोरवाल की पदोन्नति पर उठायी उंगली।

इंदौर विकास प्राधिकरण में पदस्थ वित्त अधिकारी दिव्या शर्मा ने राजेंद्र पोरवाल की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर सवाल उठाये है और उन्होंने ही उक्त शिकायत की हैं। फिलहाल चर्चा में दिव्या शर्मा ने भी कहा कि उन्हें ही इस मामले में जानना है कि राजेंद्र पोरवाल की जिस तरह नियुक्ति हुई थी उसे देखते हुए उन्हें बिना कोई पात्रता और परीक्षाओं को दिए पदोन्नति कैसे मिल गई।

देवास विकास प्राधिकरण में दैनिक वेतनभोगी पर थी नियुक्ति।

सूत्र बताते है कि फिलहाल राजेंद्र पोरवाल इंदौर विकास प्राधिकरण में मुख्य लेखाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी बन बैठे हैं। जबकि पोरवाल की नियुक्ति देवास विकास प्राधिकरण में दैनिक वेतन भोगी के आधार पर हुई थी। पोरवाल की नियुक्ति को लेकर पूर्व एक अन्य IAS ने भी लिखित आपत्ति उठाई थी।

जांच फाइल हुई गायब, स्थापना पर शक!

राजेंद्र पोरवाल की पदोन्नति पर बैठी विभागीय जांच की फाइल को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण के ही स्थापना विभाग के एक बाबू मुकुंद पिंगले पर शंका जताई जा रही हैं। फिलहाल उक्त फाइल है कहा इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!