INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सुनते ही नहीं अधिकारी,फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी का मामला हो या अवैध निर्माण। सभी में चल रही मनमानी।
इंदौरी भाजपाई,अधिकारियों के सामने बेबस,मेयर ,मंत्री या विधायक सभी का एक ही रोना अधिकारी सुनते ही नहीं। फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी,हो या दौलतगंज का अवैध निर्माण,अधिकारी कर रहे सिर्फ और सिर्फ बहानो की बात।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
इंदौर के तमाम भाजपाई चाहे वह मंत्री हो या मेयर या फिर विधायक सभी अधिकारियों के सामने बेबस नजर आते हैं। क्योंकि किसी भी कार्य की रणनीति घोषणा,या भूमिका बनती है तो अधिकारी उस पर मनमाना बट्टा लगाने में पीछे नहीं रहते हैं। दरअसल इस बीच मंत्री ,महापौर या विधायक फटकार भी लगाते है। लेकिन खबर बनने के बाद उस काम का आगे पीछे कुछ नहीं होता हैं। क्योंकि अधिकारी इन कामों का रोड़ा साबित हो जाते हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने पूरे कार्यकाल के दौरान अधिकारियों की नाफरमानी की बातें करते आये हैं। साथ ही साथ वह समय समय पर अधिकारियों को फटकार भी लगाते है, लेकिन इतना कुछ हो जाने के बावजूद भी होता जाता कुछ नहीं हैं। क्योंकि इंदौरी भाजपाई इस वक्त अधिकारियों के सामने बेबस नजर आते हैं। जबकि जनता इन्हीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कोसते रहती हैं। फिर वह भागीरथपुरा कांड हो या बेलेश्वर बावड़ी हादसा। या फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी,या बेखौफ शहर के दौलतगंज स्थित शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण। अधिकारियों की कारगुजारियों को इंदौरी भाजपाई को भुगतना पड़ता हैं।

फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 विधायक मालिनी गौड सहित खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी के मामले में सब्जी विक्रेताओं को उचित स्थान पर शिफ्ट करने पर सहमति जता चुके हैं। खुद मेयर साहब ने इसकी घोषणा तक कर दी हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण की तरफ से उक्त अवैध सब्जी मंडी को लेकर भूखंड भी उपलब्ध करवा दिया हैं। लेकिन इंदौर नगर निगम का अमला जिनमें अपर आयुक्त अभय राजंगावकर सहित अन्य अधिकारी महापौर और स्थानीय चार नंबर विधायक की घोषणा को लेकर कोई खास ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्योंकि न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने अपर आयुक्त अभय राजंगावकर से कई बार फूटी कोठी चौराहा स्थित अवैध सब्जी मंडी को लेकर सवाल किए लेकिन हमेशा वह उसके जवाब टाल गए। जबकि अब अधिकारियों के सामने इंदौरी भाजपाईयो की बेबसी की कहानी स्पष्ट रूप से सामने आ रही हैं।

दौलतगंज अवैध निर्माण।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम पिछले कई दिनों से 80/3 दौलतगंज स्थित शकील ओलंपिक के अवैध निर्माण का खुलासा करते आ रहा हैं। उसके बाद पिछले दो महीनों पूर्व निगम के 11 जोनल के भवन अधिकारी अंगेश बिरथरिया ने उक्त अवैध निर्माण को लेकर जमींदोज करने का नोटिस भी जारी कर दिया। लेकिन इस बीच उक्त अवैध निर्माणकर्ता को इतना समय दे दिया कि उक्त अवैध निर्माण करने वाले शकील ओलंपिक को मामले को उलझाने का माकूल समय मिल गया। लिहाजा इस मामले में भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तमाम दावे खोखले साबित हो गए।

भागीरथपुरा कांड,के बावजूद भी नहीं जागे जिम्मेदार।
शहर में भागीरथपुरा में दूषित जल की वजह से 37 जिंदगियां काल का ग्रास बन गई हैं। जिसकी मुख्य वजह समय पर टेंडर को नहीं करना और दबाकर रखना माना गया। लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार जागे नहीं हैं। बल्कि हालात और बदत्तर हो गए है और भाजपाई बेबस।

मेयर ने अपर आयुक्त को लगाई जमकर फटकार।
इधर हाल ही में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हाल ही में अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव को सार्वजनिक रूप से जमकर फटकारा भी। लेकिन अभी भी हालात सुधरे नहीं हैं।
