INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित में से एक IDA कर्मचारी,जबकि दूसरा अभी भी महीनों से फरार ।
IDA में फर्जीवाड़े,करने वाला एक गिरोह धराया,दूसरे की अभी भी तलाश, आरोपित शुभम श्रीवास्तव की गिरफ्तारी पर टिकी विवेचना जबकि अब दूसरे गिरोह सदस्य गिरफ्तार।

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 97 में NOC को लेकर जमकर फर्जीवाड़ा मचा हुआ हैं। दरअसल उक्त ऐसे ही एक मामले में थाना तुकोगंज में एक अन्य आईडीए की योजना क्रमांक 97 की जारी हुई फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र मामले शुभम श्रीवास्तव नामक इंदौर विकास का ही कर्मचारी जो कि समयपाल पद पर कार्यरत था। पिछले तीन से ज़्यादा महीनों से फ़रार चल रहा हैं। वहीं इंदौर विकास प्राधिकरण की एक अन्य कर्मचारी और अन्य सदस्य फर्जी NOC बनाने के मामले में गिरफ्तार हो गए हैं।

यह है नाम जो पकड़ाये

सानिया शेख,निवासी आज़ाद नगर इंदौर विकास प्राधिकरण कर्मचारी, राजा सिंह निवासी शांतिदीप कॉलोनी, पंकज व्यास निवासी अमृत पैलेस निपनिया इंदौर,को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
भू अर्जन अधिकारी की थी फर्जी साइन,खुद अधिकारी ने की शिकायत।

उक्त स्कीम नंबर 97/4 हुक्माखेडी स्थित के तीन खसरे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3,96 के भूखण्डों पर आवासीय उपयोग हेतु NOC बना दी गई थी। लिहाजा इंदौर विकास प्राधिकरण भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा ने तुकोगंज थाने पर उक्त मामले की शिकायत की थी। लिहाजा मामले की जांच में इंदौर विकास प्राधिकरण कर्मचारी सानिया शेख रहा सिंह और पंकज व्यास को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर लिया है । बताया जा रहा है उक्त मामले में और अन्य कर्मचारियों की भूमिका सामने आ सकती हैं।