INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले और भी,इंदौर नगर निगम से सीनाजोरी,घेरने में लगा अब निगम अमला।
मामला विवादित सी 21 मॉल में अवैध विज्ञापन राशि वसूलने का
भाग दो ।।।।
संचालक कर रहा खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,और इंदौर नगर निगम से सीनाजोरी, जवाब दिया,लेकिन चकरी में नहीं आए निगम अधिकारी, झोनल अधिकारी को जांच की कमान,चहुंओर से घेरने में लगा निगम,क्योंकि ऊपर से नीचे तक सी21 मॉल में झोल ही झोल।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने एबी रोड स्थित इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना पर तने सी21 मॉल संचालक द्वारा मॉल को वसूली का जरिया बनाने,जैसे खुद अपने विज्ञापन करने की बजाय उन यूनिपोल,लॉलीपॉप, से अन्य कम्पनियों से विज्ञापन राशि वसूलते हुए इंदौर नगर निगम की शर्तों का उल्लंघन करने,राजस्व का नुकसान करने के साथ ही आर्थिक अपराध करने के चलते इंदौर नगर निगम द्वारा सी21 मॉल संचालक को जुर्माने के नोटिस के मामले को सामने लाया गया था। लिहाजा अब इस खुलासे के बाद इंदौर नगर निगम अमला जिनमें खुद निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल,अपर आयुक्त आकाश सिंह ने उक्त मामले की तह तक जाने का मन बना दिया हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि बताया जा रहा है कि 15 जून 2026 को जो सी21 मॉल संचालक की सुनवाई हुई और उसके द्वारा जो जवाब पेश किया गया। वह किसी के गले नहीं उतर रहा हैं।

वह इसलिए कि निगम अमले को सी21 मॉल संचालक ने सूचना,शिकायत,सबूतों के बावजूद घुमाने की कोशिश तो कि है, मॉल संचालक ने निगम को जो जवाब दिया है उसमें किसी अन्य दूसरे का विज्ञापन नहीं करने,और अवैध रूप से राशि वसूल नहीं करने की बात कही गई हैं। लेकिन अब सी21 मॉल संचालक के उक्त रवैए के बाद निगम अमले ने भी नियम अनुसार सबकुछ करने का तय कर लिया हैं। क्योंकि सी21 मॉल में एक झोल देखने जायेंगे तो दर्जनों से ज्यादा सी21 मॉल में उपलब्ध हैं। इसीलिए ही अब विज्ञापन राशि वसूलने के अलावा सी21 मॉल में MOS पर बनी अवैध दुकानें उनसे वसूला जा रहा किराया, और बेसमेंट में SPINY स्पेनी कार खरीद फरोख्त हेतु सी21 मॉल संचालक द्वारा किराए पर देने, पार्किंग की जगह से भी पैसे वसूलने का मामला उजागर होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने किया भंडाफोड़।
न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने सी21 मॉल मामले में अपने भाग एक में सी21 मॉल संचालक के द्वारा जवाब पेश करने के साथ ही पूरे मामले का मय C 21 मॉल के बाहर अन्य कम्पनियों के विज्ञापनों का भंडाफोड़ किया था। फिलहाल यह वीडियो और फोटो निगम अधिकारियों तक भी पहुंचे है लिहाज़ा सी 21 मॉल संचालक द्वारा जो निगम को नोटिस के एवज़ में जवाब पेश किया हैं उस पर से निगम अधिकारी संतुष्ट नहीं है और उन्होंने स्थानीय जोनल अधिकारी को उक्त मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट देने हेतु आदेशित किया हैं।

पूरा C 21 मॉल ही बेबुनियादी।
दरअसल C 21 मॉल जो कि अब मल्हार मेगा से आसमान से मनमाफिक जुड़ गया हैं। यह दोनों ही मॉल नियमों की कब्र पर तने है क्योंकि पूर्व कोई भी इंदौर विकास प्राधिकरण अधिकारी हो या निगम,या जिला प्रशासन से जुड़ा अधिकारी उन्हें होश ही नहीं रहे या मॉल निर्माता द्वारा बेहोश करने के चलते यह सी 21 मॉल की बुनियाद ही झूठ पर शुरू हुई थी। क्योंकि उक्त मॉल को दर्जनो इंदौर विकास प्राधिकरण के भूखंडों को संयुक्त करते हुए लैंड use के विपरीत ताना गया था। लेकिन अभी तक भी यह वही है लेकिन अधिकारी कितने आए और कितने चले गए।

अब नईं कारस्तानियों भी कम नहीं।
C 21 मॉल संचालक और मल्हार मेगा मॉल को हवा में ही जोड़ दिया गया हैं। जिसे लेकर अभी भी निगम अमले को होश नहीं हैं। खैर इसके अलावा खुद के विज्ञापन की अनुमतियों पर लगाए यूनीपोल लॉलीपॉप पर विज्ञापन कर वसूली का धंधा करना,बेसमेंट पर अवैध स्पेनी ऑफिस,जिसके विज्ञापन भी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर करते हैं बेखौफ सालों से सी 21 मॉल में संचालित हो रहा हैं। वह भी पार्किंग की जगह पर। इसके अलावा मॉल के लिए छोड़ गए MOS पर भी फिलहाल दुकानें तनते हुए इन मॉल के किरायेदारों से राशि वसूली जा रही हैं। जबकि फुटपाथ और सर्विस रोड पर सी 21 मॉल संचालक का कब्जा हैं।

हम सख्त कार्यवाही करने की कर रहे तैयारी।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम से चर्चा में इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त आकाश सिंह ने कहा कि C 21 मॉल मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रहे हैं। फिलहाल जोनल अधिकारी खुद मामले की जांच रिपोर्ट बनाने में लगे हुए है उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मॉल संचालक पर इंदौर नगर निगम सख्त कार्यवाही करेगा ही। उसकी निगम की पूरी तैयारी हैं।