Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

15

बंगा: बंगा के पट्टी मसंदा अधिन आरती शीतला माता कॉलोनी के पीछे पढ़ते एक पशुओं के बाड़े में पशुओं की संभाल का काम करने वाले व्यक्ति का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके से मिली जानकारी अनुसार बाड़े के मालिक सतेंद्र जीत सिंह मान पुत्र स हरदेव सिंह मान निवासी बंगा ने पुलिस को सूचना दी कि वह रोजाना की तरह देर शाम बाड़े में गया था। जैसे ही उसने बाड़े का गेट खोल कर देखा तो बाड़े में पशुओं की संभाल के लिए रखे जगतार सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी रिहला सैला थाना महिल पुर नामी व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी।

इसे देखते ही उसने बंगा सिटी पुलिस को सूचित किया, उक्त सूचना मिलते ही थाना सिटी बंगा के एस.एच.ओ. एस.आई. जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को दी, सूचना मिलते ही सीनीयर पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता, एस.पी.डी. सरबजीत सिंह बाहीयां, डी.एस.पी. जतिंदर सिंह चौहान, डी.एस.पी. बंगा हरजीत सिंह रंधावा और अन्य जांच एजेंसीस मौके पर पहुंच गई और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

कत्ल की सूचना मिलते ही मृतक जगतार के परिवार का मेंबर जिन में उनका भाई कुलबीर सिंह, साला जसवंत सिंह पत्नी मनदीप कौर और बहन मौके पर पहुंच गए जिन्होंने बताया की जगतार गत 2 साल से उपरोक्त स्थान पर पशुओं की सांभ संभाल का काम करता आ रहा है और उसकी किसी के साथ भी कोई दुश्मनी और लड़ाई झगड़ा नहीं था। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि वह कातिल को पड़क कर सख्त से सख्त सजा दे ताकि उनको इंसाफ मिल सके। बता दें कि मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!