Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

दुबई दिल्ली के सरगनाओं के इशारों पर इंदौर में संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा कारोबार,क्राइम ब्रांच की टीम ने किया भंडाफोड़,पूछताछ में कई बड़े राज का हो रहा खुलासा

0 430

दुबई के सरगनाओं के इशारों पर इंदौर में संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही में सात सटोरिए धराएं,दिल्ली का प्रमुख सरगना अभी भी गिरफ्त से बाहर,

इंदौर।

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने उषा नगर के एक फ्लैट से सात सटोरिए को धरदबोचा हैं। दरअसल अपने दुबई और दिल्ली के आकाओं के इशारों पर यह बाहरी लोग इंदौर में ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार बेखौफ संचालित कर रहे थे। लेकिन इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने इस बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है और सात लोगों जिनमें शंशाक अग्रवाल निवासी शिवपुरी,मुकेश गुप्ता निवासी शिवपुरी,निखिल कौशल निवासी शिवपुरी,जतिन शर्मा निवासी गुना,अर्पित तिवारी निवासी शिवपुरी,प्रियांश जैन निवासी शिवपुरी को देर रात छापेमार कार्यवाही के दौरान दबोच लिया हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने इन सटोरियों से 39 मोबाइल,3लैपटॉप,नकदी 1लाख चालीस हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

पूछताछ जारी बड़े गिरोह का भंडाफोड़ होगा।

इधर पुलिस अधिकारियों ने चर्चा में बताया कि फिलहाल ऊषा नगर के साईं नयन अपार्टमेंट से पकड़ाए सभी सातों आरोपितों से पूछताछ की जा रही हैं। क्राइम ब्रांच को पूछताछ में इन आरोपियों ने दुबई और दिल्ली से अपने कनेक्शन होने की बात भी पता चली हैं लिहाजा पूछताछ में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!