Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Bobby Deol Movie Bandar: अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में दिखेंगे बॉबी देओल, अपनी इमेज और टाइपकास्टि... भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ...

Shivraj Singh Chauhan: ‘बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ’; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJP को चुना

2

भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया, जिससे जनता में गहरा आक्रोश पैदा हुआ। उनका कहना था कि इसी वजह से जनता एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत समर्थन मिला है।

मंत्री चौहान ने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष बहाने बना रहा है और ईवीएम तथा अन्य प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का जो आशीर्वाद मिला है, वह दुर्लभ है और इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविजय अपेक्षित थी और परिणाम उसी दिशा में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह भावुक हैं और यह एक सपना साकार होने जैसा है।

मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जीत असाधारण है और यह विकसित भारत के विचार की विजय है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व को भी बधाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!