Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले... INDORE फिर ठगाया यादव परिवार,चिंटू को हटाकर सोनाली को नेता प्रतिपक्ष की कमान,पीसीसी चीफ पटवारी की मन... INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के...

Zirakpur News: ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब; एक्साइज टीम की बड़ी छापेमारी, ऐसे हुआ पर्दाफाश

22

जीरकपुर: शराब के शौकीनों को सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर जीरकपुर-चंडीगढ़ रोड स्थित एक होटल के पीछे बने गोदाम में चल रहे अवैध शराब भरने के अड्डे का पर्दाफाश किया है। विभाग के अनुसार यहां महंगी ब्रांडेड बोतलों में सस्ती और बिना ब्रांड वाली शराब भरकर बेची जा रही थी, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था बल्कि लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा था।

दुकान के बाहर लिखे 13 नंबर से शक गहराया
आबकारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार शाम करीब 6 बजे टीम ने गोदाम पर छापा मारा। गोदाम के बाहर कोई साइन बोर्ड नहीं था, केवल “13 नंबर” लिखा हुआ था, जिससे यह स्थान संदेह के घेरे में था। छापेमारी के दौरान अंदर से दो व्यक्तियों को मौके पर ही बोतलों में शराब भरते हुए पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र अर्जुन निवासी राम दरबार, चंडीगढ़ और सकून पुत्र राज किशोर निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
छापेमारी के दौरान कुल 53 भरी हुई बोतलें बरामद की गईं, जिनमें 12 मंकी शोल्डर, 15 चिवास रीगल, 12 गोल्ड लेबल, 5 हेंड्रिक्स जिन और 9 ग्लेनलिवेट ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा 61 खाली बोतलें भी बरामद हुईं, जो विभिन्न ब्रांडों की थीं। विभाग के अनुसार मौके से किसी प्रकार की मशीनरी बरामद नहीं हुई, जिससे अंदेशा है कि शराब को हाथों से ही बोतलों में भरा जा रहा था।

गोदाम को सील कर जांच में जुटी पुलिस 
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि इस संबंध में जीरकपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और गोदाम को सील कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि यह अवैध गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह भी जांच की जा रही है कि नकली शराब किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी और क्या इसका संबंध किसी बड़े गिरोह से है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों का खुलासा न होता, तो लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!