Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न... MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पा... Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्... Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलि...

Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत

1

जलगांव (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धरनगांव तहसील अंतर्गत वराड खुर्द गांव के पास बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। हाईवे पर एक तेज रफ्तार क्रूजर वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खड़े गैस टैंकर से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में नई नवेली दुल्हन सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

खुशियों के घर में पसरा सन्नाटा

मृतकों की पहचान पूजा रवि वाघलकर (दुल्हन), दत्तू भागवत और जगदीश वाघलकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह परिवार गुजरात में शादी समारोह संपन्न कर खुशियों के साथ वापस अपने घर अकोला लौट रहा था। घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मंजिल से कुछ दूर पहले ही काल ने दस्तक दे दी।

हादसे का मंजर: टायर फटने से हुआ अनर्थ

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वराड खुर्द के पास चलती क्रूजर का अगला टायर अचानक धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से गाड़ी का पहिया बाहर निकल गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन सड़क किनारे खड़े एक गैस टैंकर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

छह लोग घायल, मासूम की हालत नाजुक

इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही धरनगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद अकोला और वराड खुर्द इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!