Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
MP Woman Officer: मध्य प्रदेश की महिला अफसर को किसने कहा 'I Love You'? जानें क्यों की 'थप्पड़ मारने ... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... Bhopal Crime: भोपाल में IAS कोचिंग सेंटर की महिला डायरेक्टर का अपहरण, गन पॉइंट पर 1.89 करोड़ की लूट Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद...

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा में मर्डर के बाद हिंसा का तांडव, 30 घर फूंके; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, तनावपूर्ण हालात

6

Banswara violence: राजस्थान के बांसवाड़ा में टामटिया आड़ा गांव है. यहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक की हत्या के बाद रविवार को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. आरोपियों के घरों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी गई. पुलिस पर पथराव भी किया गया. हिंसा के बाद यहां भारी पुलिसबल तैनात है. जवानों की कई टुकड़ियां गांव और उसके आसपास के इलाकों में गश्त कर रह रही हैं.

आगजनी की वजह से 30 से अधिक कच्चे मकान जलकर खाक हो गए. इस दौरान कई वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा. घटना के बाद मंगलवार को भी गांव में तनाव बना रहा. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता छगन की रिपोर्ट के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें नानु उर्फ नानालाल, विजय, सुनील, अनिल, रूपा, देवीलाल, गणेश, भरत, नरेश, हालिया, अनिल कटारा और हरीश डामोर शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने अब तक छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतक गोविंद का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है.

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष एक ही गांव के अलग-अलग जातियों से संबंधित हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की बहन और दूसरे पक्ष के युवक के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था. बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी युवक को अपनी बहन से दूर रहने की चेतावनी दी थी. इसी विवाद के चलते 1 अप्रैल को भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी.

कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर गोविंद की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया. आरोप है कि रास्तों पर लकड़ियां डालकर अवरोध खड़े कर दिए गए थे और पुलिस को आग बुझाने तक नहीं दिया गया. इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!