Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी...

Mumbai Crime: मीरा रोड में खौफनाक वारदात! पहले पूछा नाम और कलमा, फिर युवक को चाकुओं से गोदा

20

मुंबई के मीरा रोड के नया नगर में सुरक्षाकर्मियों पर हुए चाकू हमले की जांच मुंबई ATS को सौंप दी गई है. जांच अधिकारियों को इस घटना में संभावित लोन वुल्फ (Lone Wolf)हमले का संदेह है. वहीं, आरोपी के पास से जो नोट मिले हैं, उससे और भी कई चीजें साफ हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने एक नोट में ISIS, लोन वुल्फ, जिहाद और गाजा जैसे शब्द लिखे थे. इसके अलावा नोट में और भी कई बातें लिखी गई थीं.

दरअसल रविवार को नया नगर में एक युवक ने दो सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया था. उसने पहले नाम और धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने को कहा. इसके बाद उसने दोनों सुरक्षागार्डों पर चाकू से वार कर दिया. दोनों गार्ड एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 31 साल के जुबैर अंसारी के रूप में हुई है. घटना के कुछ ही घंटों के अंदर ही नया नगर पुलिस ने आरोपी को CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ लिया.

नोट में और क्या लिखा था?

आरोपी जुबैर अंसारी के पास से जो नोट मिले हैं उनमें ‘LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!’ इसके अलावा कुछ और बातें भी लिखी गई थीं, जैसे ‘People, family, wives, parents will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by’.

मुंबई ATS कर रही नोट की जांच

मुंबई ATS फिलहाल इस नोट की जांच कर रही है. जांच अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी के संभावित मकसद को लेकर संदेह पैदा होने के बाद ही यह मामला ATS को सौंपा गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान बरामद कुछ सामग्री और आरोपी की पिछली गतिविधियों ने गहन जांच की जरूरत पैदा की. ATS अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इस मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इस स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हम हमले के पीछे सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं. ATS यह भी जांच कर रही है कि हमला पूर्व-नियोजित था या अचानक हुए विवाद का परिणाम. एजेंसियां आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल डिवाइस, ब्राउजिंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी के संपर्क में था या उसने यह हमला पूरी तरह अकेले किया.

रविवार सुबह करीब 4 बजे की घटना

यह घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है. राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्यूटी पर थे. इस दौरान आरोपी जुबैर अंसारी आया और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से उनका नाम और धर्म के बारे में पूछा. फिर उसने कलमा पढ़ने को कहा. जब सुरक्षा गार्डों ने कहा कि वे कलमा नहीं पढ़ सकते, तो उसने चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया. दोनों गार्ड घायल हैं. इनमें एक को गंभीर चोटें आईं हैं. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों गार्ड की हालत स्थिर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!