Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्नान-दान का महत्व

42

Vaishakh Purnima 2026 kab hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन वैशाख मास की पूर्णिमा का स्थान बहुत ही खास होता है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में वैशाख पूर्णिमा का व्रत 1 मई 2026 को रखा जाएगा. इस बार यह तिथि और भी अधिक शुभ मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो साधना, दान और पूजा-पाठ के लिए बहुत ही फलदायी माना जाता है.

सिद्धि योग में बढ़ जाएगा पुण्य फल

पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख पूर्णिमा पर सिद्धि योग सुबह से लेकर रात 9:13 बजे तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिद्धि योग में किए गए हर शुभ कार्य का फल कई गुना बढ़ जाता है. यही कारण है कि इस दिन व्रत, जप, तप, ध्यान और दान का महत्व और भी अधिक हो जाता है.

स्वाति नक्षत्र का भी रहेगा प्रभाव

इस दिन स्वाति नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा, जो 2 मई की सुबह 4:35 बजे तक रहेगा. यह नक्षत्र आध्यात्मिक उन्नति, ध्यान और आत्मचिंतन के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. ऐसे में साधक और श्रद्धालु इस समय का लाभ उठाकर विशेष पूजा और साधना कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!