Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

Cyber Crime Alert: पलामू डीसी के नाम पर चौथी बार बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

3

पलामूः चौथी बार पलामू डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है. पलामू के डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप बनाया गया था और एक अधिकारी को मैसेज किया गया था. फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट इंडोनेशिया के नंबर से बनाया गया है. व्हाट्सएप अकाउंट से कई अधिकारियों और नागरिकों को मैसेज भेजा गया है.

मामला प्रकाश में आने के बाद पलामू जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इस संबंध एक अपील जारी की है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है. आपको बता दें कि फरवरी में पलामू एसपी के नाम पर भी फर्जी व्हाट्सएप बनाया गया था. साथ ही इससे पहले तीन बार पलामू डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप और फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया जा चुका है. 2025 के अंतिम महीने में वियतनाम के नंबर पर पलामू डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था.

दरअसल, इससे पहले भी साइबर अपराधियों ने तीन बार पलामू डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप बनाया था. पहली बार 2021-22 में, जबकि दूसरी बार 2022-23 में और तीसरी बार 2025 के अंतिम महीनों में पलामू डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया.

वहीं फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के मामले में पलामू में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं. पहली बार फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के लिए बिहार से सिम को खरीदा गया था और आईफोन से अकाउंट को बनाया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!