Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.52 लाख के नीचे; ... Patiala Court: गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश; बढ़ेंगी मुश्किलें Punjab Power Cut: पंजाब में लंबे बिजली कटों को लेकर भड़के सुनील जाखड़, 'X' पर पोस्ट कर सरकार से पूछे... सब्जी मंडी के पास भीषण आग से मचा हाहाकार, आसमान में उठा धुएं का गुबार और लोगों में मची भगदड़ Amritpal Singh Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ अमृतपाल सिंह, कानूनी दांव-पेच पर... अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप! गुरदासपुर में कई अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिली करोड़ों... अमृतसर में दहला देने वाला मंजर! डिनर पर गई युवती को बदमाशों ने घेरा, लाइव वारदात का CCTV वीडियो आया ... Ludhiana to UP: लुधियाना में अवैध बसों का आतंक, यूपी की खटारा बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारि... Amritsar: बहन के साथ डिनर पर गई लड़की के साथ खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर देख कांप उठेगी रूह Amritsar Police Alert: अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी...

BJP Akrosh March in Ranchi: 25 अप्रैल को बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, मोरहाबादी से मेन रोड तक निकलेगा आक्रोश मार्च

1

रांची: हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश भाजपा का यह पहला बड़ा आंदोलन होगा. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित न होने के मुद्दे को लेकर भाजपा 25 अप्रैल को रांची में विशाल आक्रोश मार्च निकालने जा रही है.

पार्टी इस मार्च के जरिए दो निशाने साधने की तैयारी कर रही है एक तरफ विपक्षी दलों (खासकर कांग्रेस) को महिला विरोधी बताना, दूसरी तरफ राज्य में महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और सुरक्षा की विफलता पर सत्ताधारी सरकार पर हमला.

विपक्ष को सबक सिखाने का ऐलान

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का रुख जगजाहिर है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों का विरोध किया है.

पार्टी का कहना है कि जनता अब महिला विरोधी ताकतों को सबक सिखाने के लिए तैयार है. इसी क्रम में 25 अप्रैल को हजारों महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे.

राज्यपाल की नाराजगी ने बढ़ाई आग

हाल ही में नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी के मामलों पर राज्यपाल की पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी ने भाजपा के आंदोलन को और बल दिया है. पार्टी इसे राज्य सरकार की विफलता के रूप में पेश कर रही है. भाजपा नेता इसे “आग में घी डालने” वाला मुद्दा बता रहे हैं और आंदोलन को भव्य तथा ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं.

मोरहाबादी से मेन रोड तक विशाल मार्च

आक्रोश मार्च सुबह 10 बजे मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर मेन रोड तक निकलेगा. इसमें रांची के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों (रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा आदि) से हजारों महिलाएं शामिल होंगी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के सभी बड़े नेता और केंद्रीय नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है. महानगर भाजपा के संयोजन में विशेष टीम बनाकर तैयारियां की जा रही हैं.

व्यापक तैयारियां

  • राजधानी के प्रमुख स्थानों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं.
  • बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ठहरने की व्यवस्था.
  • गर्मी को देखते हुए पानी और अन्य सुविधाओं का इंतजाम.
  • पार्टी युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है ताकि मार्च भव्य और प्रभावशाली बने.

भाजपा का दावा है कि यह मार्च न सिर्फ महिला आरक्षण के समर्थन में होगा, बल्कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर भी सत्ताधारी गठबंधन को घेरने का मौका बनेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!