Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Tehri Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 8 लोगों की म... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.52 लाख के नीचे; ... Patiala Court: गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश; बढ़ेंगी मुश्किलें Punjab Power Cut: पंजाब में लंबे बिजली कटों को लेकर भड़के सुनील जाखड़, 'X' पर पोस्ट कर सरकार से पूछे... सब्जी मंडी के पास भीषण आग से मचा हाहाकार, आसमान में उठा धुएं का गुबार और लोगों में मची भगदड़ Amritpal Singh Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ अमृतपाल सिंह, कानूनी दांव-पेच पर... अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप! गुरदासपुर में कई अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिली करोड़ों... अमृतसर में दहला देने वाला मंजर! डिनर पर गई युवती को बदमाशों ने घेरा, लाइव वारदात का CCTV वीडियो आया ... Ludhiana to UP: लुधियाना में अवैध बसों का आतंक, यूपी की खटारा बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारि... Amritsar: बहन के साथ डिनर पर गई लड़की के साथ खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर देख कांप उठेगी रूह

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव को लेकर बोकारो DC और SP ने इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

1

बोकारोः पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत गुरूवार को मतदान है. इसको लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत इंटर स्टेट चेकनाका बिरखम एवं मुर्गातल का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बॉर्डर पूरी तरह सील रखने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि अंतर्राज्यीय सीमा पूरी तरह सील रखी जाए तथा किसी भी परिस्थिति में अनचाहे लोगों को आने-जाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. मुख्य मार्गों के साथ-साथ वैकल्पिक रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है.

सभी वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करें

डीसी एवं एसपी ने चेकनाका पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छोटे बड़े वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए और कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सामग्री मिलने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

पेट्रोलिंग और सख्त अनुपालन पर जोर

अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए यहां का प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है तथा सब गतिविधियों पर नजर है.

सीमावर्ती और अंतर जिला बॉर्डर पर भी जांच तेज

जिले के चास, कसमार एवं चंदनकियारी प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन जांच अभियान जारी है. इसके अलावा जिले के सभी अंतर जिला बॉर्डर पर भी लगातार जांच की जा रही है. मुख्य सड़कों, छोटी सड़कों तथा पगडंडियों तक पर सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, एसडीपीओ चास प्रवीण सिंह, बीडीओ, सीओ चंदनकियारी, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!