Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Sunny Deol Movie: फिर पोस्टपोन हुई सनी देओल की ‘गबरू’, मई में नहीं होगी रिलीज; जानें अब कब आएगी फिल्म?

44

Gabru Postponed: सनी पाजी की इस साल कई और फिल्में भी आने वाली हैं, जिनकी तैयारी पहले ही कर ली गई है. लेकिन यह प्लानिंग थोड़ी बिगड़ते हुए भी दिख रही है. साल 2026 की शुरुआत में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई है. जबकि, इस साल ‘गबरू’ के अलावा ‘लाहौर 1947’ और ‘इक्का’ भी आएगी. वैसे तो मार्च में ही एक्टर की दूसरी फिल्म GABRU को लाने की तैयारी हो गई थी. पर ‘धुरंधर 2’ का भौकाल देखकर पूरा प्लान बदल दिया गया. जिसके बाद पता लगा कि मेकर्स मई में उनकी अगली फिल्म का ला सकते हैं. पर लगता है कि फिर से फिल्म पोस्टपोन हो गई है. मई में खेल बिगड़ा है, तो अब कब पिक्चर रिलीज होगी. सबसे पहले यह जान लीजिए.

सनी देओल के खाते में पहले ही कई बड़ी एक्शन फिल्में हैं. जिसमें से एक है- Antony. इस फिल्म के लिए फिलहाल वो गोवा में शूट कर रहे हैं. अब वो अगले महीने ही मुंबई लौटेंगे, जिसके बाद गबरू के रिलीज प्लान का खुलासा होगा. वैसे तो 8 मई की रिलीज डेट पर मेकर्स की काफी वक्त से निगाहें थीं, पर चीजें लगता है बन नहीं पा रहीं. इस फिल्म गबरू के लिए इसलिए भी इतना एक्साइटमेंट है, क्योंकि फिल्म में सलमान खान के कैमियो की खबरें हैं. पता लगा था कि फिल्म के लिए तीन सीन शूट किए हैं और गाने में भी हैं. खैर, पहले अगले रिलीज प्लान के बारे में जानिए.

कब रिलीज होगी ‘गबरू’, नया प्लान तैयार

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा, मई के महीने में फिर से सनी देओल ने दर्शकों से मिलने की तैयारी की थी. 8 मई को GABRU सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की वजह से रिलीज कैलेंडर में काफी बदलाव हुए हैं. ऐसे में वो भी शायद अब रिलीज प्लान बदलने पर मजबूर हो गए हैं. पहले अफवाहें थीं कि फिल्म को कुछ एक्शन सीन की दोबारा शूटिंग के लिए टाला गया था. लेकिन यह सच नहीं है. ‘धुरंधर 2’ की वजह से कई फिल्मों की रिलीज की तारीखें आगे-पीछे हो रही थी. जिनमें- ‘भूत बंगला’ और ‘टॉक्सिक’ शामिल हैं. ऐसे में मेकर्स को लगता है कि थिएटर्स में उन्हें अपनी जगह बनाने का मौका नहीं मिलेगा. हालांकि, अगले महीने सनी और मेकर्स मिलकर कोई एक तारीख तय कर लेंगे.

यह भी पता लगा कि फिल्म का पहला कट तैयार हो रहा है. मेकर्स को पूरा यकीन है कि वो इसे थिएटर में लाने में ज्यादा देर नहीं करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर चाहते हैं कि फिल्म जल्द से जल्द रिलीज हो, क्योंकि उन्हें अपना रोल बहुत पसंद है. यह जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते तक रिलीज हो जानी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!