Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: श्योपुर में बीजेपी दफ्तर पर लगे 'बीफ चंदा पार्टी' के पोस्टर, कांग्रेस नेताओं पर FIR; जानें ... 'अम्मा दरवाजा खोलो, कार्ड देना है'... पैर छुए और फिर बुजुर्ग महिला को सरेआम मार दी गोली; नातिन के सा... MP Land Acquisition: क्या है भू-अर्जन कानून में नया संशोधन? जानें एमपी के किसानों को कैसे होगा बंपर ... IND W vs SA W: मंधाना के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, साउथ अफ्रीकी कप्तान ने जड़ा दोहरा शतक; भारत को मि... Sunny Deol Movie: फिर पोस्टपोन हुई सनी देओल की 'गबरू', मई में नहीं होगी रिलीज; जानें अब कब आएगी फिल्... Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइली स्ट्राइक के दौरान महिला पत्रकार की मौत, इस साल अब तक 9 जर्नलि... IT Stocks falling: शानदार नतीजों के बाद भी क्यों गिर रहे IT कंपनियों के शेयर? निवेशकों के लिए आई बड़ी... What is Digital Arrest Scam: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम? 81 साल के बुजुर्ग ने ऐसे बचाए बेटे के 12 ल... Chardham Yatra 2026: केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, जानें क्यों कहते हैं इसे धरती का वैक... Heatwave Safety: चिलचिलाती धूप से निकलकर सीधे मेट्रो के AC में जाना कितना खतरनाक? जानें क्या कहते है...

Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में सरेराह दबंगई! बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने युवक को बीच सड़क पीटा; वीडियो वायरल

3

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर कार से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक की कार सवारों ने जमकर धुनाई कर दी। वहीं सरेराह हुई इस घटना ने लोगों में डर का माहौल कायम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात  जिले के डबुआ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित शख्स की पहचान एक निजी कंपनी के कर्मचारी अमित के रुप में हुई है। पीड़ित अमित अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सड़क के किनारे खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब अमित ने इस बात पर आपत्ति जताई तो  कार सवार युवकों ने गाड़ी से बाहर निकलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए लोग इकट्ठे हो गए जिसके बाद आरोपी अपने साथियों सहित कार लेकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में पीड़ित युवक को गंभीर चोट आई है। डबुआ थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!