Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

इलाज के नाम पर दरिंदगी: कथित डॉक्टर ने महिला मरीज से की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज किया केस; आरोपी की तलाश तेज

16

अंबाला: अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ साइटिका का इलाज कराने आई एक पीड़ित महिला ने एक स्वयंभू डॉक्टर पर छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित ‘डॉक्टर मान’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

दवा के बहाने कमरे में ले जाकर की अश्लीलता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से साइटिका (कमर और पैर के दर्द) से परेशान थी। 15 अप्रैल को वह इलाज के लिए आरोपित मान के पास पहुंची थी। आरोप है कि आरोपित ने दवा देने और मालिश करने के बहाने महिला को एक कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने की कोशिश
जब महिला ने आरोपित की हरकतों का कड़ा विरोध किया और शोर मचाया, तो कथित डॉक्टर अपनी असलियत पर उतर आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया, जिससे महिला की गर्दन पर उसकी चुन्नी के गहरे निशान पड़ गए। महिला किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूटकर बाहर भागी और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

डिग्री और पहचान पर उठे सवाल
शिकायत में महिला ने पुलिस से यह भी मांग की है कि उक्त व्यक्ति की डॉक्टरी की डिग्री की गहन जांच की जाए। आशंका जताई जा रही है कि वह बिना किसी वैध डिग्री के क्लीनिक चला रहा था और भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!