Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
'अम्मा दरवाजा खोलो, कार्ड देना है'... पैर छुए और फिर बुजुर्ग महिला को सरेआम मार दी गोली; नातिन के सा... MP Land Acquisition: क्या है भू-अर्जन कानून में नया संशोधन? जानें एमपी के किसानों को कैसे होगा बंपर ... IND W vs SA W: मंधाना के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, साउथ अफ्रीकी कप्तान ने जड़ा दोहरा शतक; भारत को मि... Sunny Deol Movie: फिर पोस्टपोन हुई सनी देओल की 'गबरू', मई में नहीं होगी रिलीज; जानें अब कब आएगी फिल्... Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइली स्ट्राइक के दौरान महिला पत्रकार की मौत, इस साल अब तक 9 जर्नलि... IT Stocks falling: शानदार नतीजों के बाद भी क्यों गिर रहे IT कंपनियों के शेयर? निवेशकों के लिए आई बड़ी... What is Digital Arrest Scam: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम? 81 साल के बुजुर्ग ने ऐसे बचाए बेटे के 12 ल... Chardham Yatra 2026: केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, जानें क्यों कहते हैं इसे धरती का वैक... Heatwave Safety: चिलचिलाती धूप से निकलकर सीधे मेट्रो के AC में जाना कितना खतरनाक? जानें क्या कहते है... School Books News: निजी स्कूलों में महंगी किताबों का दबाव! सरकार ने राज्यों को भेजा नोटिस, जानें क्य...

Summer Health Tips: किचन के ये 5 ठंडी तासीर वाले मसाले शरीर को रखेंगे कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

27

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में बदलाव करने लगते हैं. इस उमसभर मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडा रखें और कई फायदे दें. भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले होते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है और जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर के तापमान को भी बैलेंस बनाए रखते हैं. सौंफ, धनिया, जीरा जैसे मसाले सिर्फ खाने में खुशबू और फ्लेवर ही नहीं जोड़ते, बल्कि ये पाचन को बेहतर बनाने, शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी के असर को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

इन मसालों का सही तरीके से सेवन करने से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने शरीर को अंदर से ठंडक दे सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में हम एक्सपर्ट से जानते हैं 5 ऐसे ही मसालों के बारे में जिन्हें आपको गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

ड्राई पुदीना पाउडर

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुरकरेजा बताती हैं कि ड्राई पुदीना पाउडर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेहद असरदार माना जाता है. इसमें मेंथॉल, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और विटामिन A पाए जाते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और शरीर की गर्मी को कम करते हैं. इसके सेवन से पेट की जलन, गैस और उल्टी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. आप इसे छाछ, नींबू पानी या दही में मिलाकर ले सकते हैं, या फिर सलाद और रायता में डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

सूखी धनिया (धनिया के बीज)

धनिया के बीज भी गर्मियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. इनकी तासीर भी ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मददगार है. इसमें विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. गर्मियों में आप धनिया के बीज को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पी सकते हैं या इसका काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं.

जीरा (Cumin Seeds)

छोटा सा दिखने वाला जीरा भी कमाल के फायदे देता है. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है. बल्कि शरीर के तापमान को बैलेंस करने का भी काम करता है. इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. जीरे का पानी (उबालकर ठंडा किया हुआ) गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है. इसे छाछ या दही में मिलाकर भी लिया जा सकता है.

सौंफ (Fennel Seeds)

सौंफ को ठंडी तासीर के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. गर्मियों में सौंफ का पानी पीना या इसे चबाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है. आप सौंफ को शरबत या हर्बल ड्रिंक में मिलाकर भी ले सकते हैं.

इलायची (Cardamom)

इलायची की तासीर भी ठंडी होती है और यह शरीर को फ्रेश और ठंडा महसूस कराती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। गर्मियों में इलायची को पानी या दूध में उबालकर पी सकते हैं, या फिर शरबत और चाय में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. इससे मुंह की बदबू भी दूर होती है और शरीर तरोताजा रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!