Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Wedding Violence: शादी में खूनी रंजिश! बाप-बेटे ने चाकू और तलवारों से किया हमला, बीच-बचाव करने आई पुलिस को भी नहीं बख्शा

16

नर्मदापुरम : शिवपुर थाना क्षेत्र के नाहरकोला में रविवार देर रात शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर खूनखराबा हुआ. इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमलवारों ने चाकू से हमले किए. इससे एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों का नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में इलाज जारी है. इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं.

शादी समारोह में चाकू-तलवार लेकर पहुंचे बाप-बेटा

नाहरकोला गांव में रामनारायण के भतीजे की वैवाहिक कार्यक्रम था. इसी दौरान अमर सिंह कीर कथित रूप से नशे की हालत में आया और खाना खाने को लेकर परिवार के लोगों से विवाद करने लगा. इस दौरान समझाइश के बाद वह वहां से चला गया और फिर अपने बेटे लोकेश कीर को लेकर आया. दोनों के पास डंडे, चाकू और तलवार थे.

जब दूल्हे के चाचा हरिनारायण उन्हें समझाइश देने गए तो लोकेश कीर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. इसी दौरान दौलत कीर, जय नारायण कीर सहित कुल 6 लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने सभी पर चाकुओं से दनादन हमले किए.

चाकुओं के हमले से एक व्यक्ति की मौत

चाकू का गहरा घाव होने से दौलतराम की मौत हो गई. घटना की सूचना पर शिवपुर पुलिस थाना प्रभारी केएन रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे. हमलावरों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया. आरक्षक को तुरंत नर्मदापुरम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया “रविवार रात शिवपुर में शादी समारोह के दौरान पिता-पुत्र ने कई लोगों को चाकू मारे. पुलिस पर भी हमला किया गया.”

पुलिसकर्मी पर भी जानलेवा हमला

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है. शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे गोविंद कीर ने बताया “गांव के ही अमर सिंह कीर का लंबे समय से रामनारायण एवं दौलत राम कीर के यहां आना जाना बंद था. कल रात को शराब के नशे में अमर अपने लड़के के बारे में पूछने के लिए आया और अपशब्द कहने लगा. थोड़ी देर बाद वह अपने लड़के को लेकर आया और तलवार, चाकू से हमला कर दिया. जब बीचबचाव के लिए परिवार के लोग पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया.”

शादी में खाना खाने के दौरान खूनखराबा

घायल हरि नारायण की पत्नी प्रिया ने बताया “दोनों लोगों का आना जाना लंबे समय से नहीं था. कल अचानक शादी कार्यक्रम के दौरान हम खाना खा रहे थे, तभी अमर सिंह कीर आया और गालीगलौच करने लगा. उन्हें समझाया पर वह नहीं समझा. चाकू- तलवार से अमर सिंह और उसके बेटा लोकेश कीर ने हमले किए. मेरे पति एवं जेठ की गंभीर स्थिति है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!