Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Crime News: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने की 28 लाख की धोखाधड़ी, मालिक की शिकायत पर केस दर्ज

28

हाजीपुर : हाजीपुर पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा दस्तावेजों और रिकार्ड में हेराफेरी करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि हरजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, निवासी विश्वकर्मा चौक, हाजीपुर, जो कि मैसर्स पनखूह इंडियन आयल  पेट्रोल पंप के पार्टनर हैं, ने एस.एस.पी. होशियारपुर को एक लिखित शिकायत दी थी। जिस में शिकायतकर्ता हरजोत सिंह  ने बताया है कि रणजीत सिंह पुत्र जय चंद, निवासी झरझरेड़ी, जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने पंप के रिकार्ड और दस्तावेजों में हेराफेरी करके 28 लाख रुपये की ठगी की है ।

इस गंभीर मामले की जांच उप-पुलिस कप्तान डी.एस.पी. मुकेरियां द्वारा की गई। डी.ए. लीगल की राय और मंजूरी के बाद जांच रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को सौंपी गई। एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!