Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Chardham Yatra 2026: आज से चारधाम यात्रा शुरू, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट; जानें कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के द्वार

33

Chardham Yatra 2026 Dates: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ आज 19 अप्रैल से हो गया है. हिंदू धर्म में बहुत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज सबसे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही लाखों भक्तों की आस्था और भक्ति से जुड़ी चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट आज 12 बजकर 15 मिनट पर जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर कृतिका नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस पावन यात्रा का महत्व.

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?

चारधाम यात्रा के तहत बाकी दो प्रमुख धामों के कपाट खुलने की तिथि भी तय कर दी गई है. 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे, जबकि 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इन तिथियों का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इसके साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाती है.

चारधाम यात्रा का धार्मिक महत्व

चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है. मान्यता है कि इन चार धामों के दर्शन करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है. उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में स्थित ये चारों धाम प्रकृति की अद्भुत सुंदरता और धार्मिक आस्था का संगम हैं, जो हर श्रद्धालु के लिए एक अद्वितीय अनुभव बनाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!