Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Jubin Nautiyal Wedding: डेढ़ साल पहले ही जुबिन नौटियाल ने रचा ली थी शादी? सिंगर की सीक्रेट वेडिंग का अब हुआ बड़ा खुलासा

49

Jubin Nautiyal Secret Wedding: अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, लेकिन अब इस मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. दरअसल, सिंगर के पिता ने बताया है कि जुबिन ने अभी नहीं बल्कि करीब डेढ़ साल पहले ही शादी कर ली थी. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त को ही जीवनसाथी चुना, जिससे यह खबर और दिलचस्प बन गई है.

जुबिन नौटियाल म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, उन्होंने कई कमाल के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. हालांकि, इन दिनों जुबिन अपने गानों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जब जुबिन नौटियाल की शादी की खबरें सामने आईं, तो लोगों को लगा कि सिंगर ने गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं. लेकिन, उनके पिता रामशरण नौटियाल ने इंटरव्यू में बताया कि बेटे ने काफी पहले ही शादी कर ली थी.

पारंपरिक तरीके से शादी की

सिंगर के पिता ने भास्कर से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जुबिन ने अब पारंपरिक तरीके से शादी रचाई है, लेकिन वो पहले ही शादी कर चुके हैं. हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने ये बताया है कि जुबिन की ये शादी बिना किसी तामझाम के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. जुबिन ने अपने होमटाउन में बेहद सादगी से ये इवेंट रखा था.

बचपन की दोस्त से की है शादी

रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए, लेकिन उनकी पत्नी की पहचान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देने लगे. अपनी आवाज से ‘रातां लंबियां’, ‘लुट गए’, ‘तुम ही आना’ जैसे कई हिट गाने देने वाले जुबिन नौटियाल अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!