Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Electricity Saving Tips: सरकार के इन 5 सुझावों से आधा हो जाएगा बिजली का बिल, हर महीने होगी मोटी बचत

43

Mobile चार्ज हो जाने के बाद प्लग बंद न करने, टीवी को रिमोट से बंद कर देने और वाई-फाई रात भर चलते रहने से क्या ही फर्क पड़ता है…? अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो हकीकत आप लोगों की सोच से बिल्कुल अलग है. स्टैंडबाय मोड पर भी डिवाइस बिजली की खपत करते रहते हैं और हम लोगों को इस बात का अहसास तक नहीं होता, इसे वैंपायर लोड भी कहते हैं. UPPCL ने हाल ही में X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि आप बिजली और पैसे दोनों ही चीजों को कैसे बचा सकते हैं?

इन तीन बातों को गांठ बांध लें

घर में लगा वाई-फाई राउटर एक ऐसा डिवाइस है जो 24 घंटे ऑन ही रहता है, लेकिन जब आप रात को सोने जाते हैं तो उस वक्त इसे बंद करना फायदेमंद होगा क्योंकि इससे बेवजह बिजली की बर्बाद नहीं होगी. इससे दो फायदे होंगे, पहला तो ये कि बिजली की बर्बादी रुकेगी जिससे बिजली की बचत नहीं होगी और जेब पर भार कम हो सकता है. दूसरा फायदा ये है कि डिवाइस (राउटर) की लाइफ बढ़ेगी और ओवरहीटिंग की दिक्कत भी कम होगी.

हम लोगों की आदत होती है कि मोबाइल चार्ज हुआ या लैपटॉप चार्ज हुआ तो डिवाइस तो हटा लेते हैं लेकिन मेन स्विच को बंद करना जरूरी नहीं समझते जिससे बेवजह बिजली की खपत होती रहती है. डिवाइस के फुल चार्ज होने पर केवल डिवाइस को ही नहीं बल्कि मेन स्विच भी बंद कर दें. इससे अडैप्टर भी ओवरहीट नहीं होगा और न ही शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहेगा.

TV को रिमोट से ऑफ करने के बाद अगर आप मेन स्विच से बंद करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा. डेली होने वाली ये खपत भले ही कम लगती है लेकिन महीने और साल में ये बिजली बिल को बढ़ाने का काम कर सकती है. केवल यही तीन चीजें नहीं बल्कि घर के और भी कोई अप्लायंसेज यूं ही वेबजह मेन स्विच से ऑन हैं तो उन्हें बंद करें जिसकी आपको जरूरत नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!