Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Punjab Rail Roko: पंजाब में आज 3 घंटे का ‘रेल रोको’ आंदोलन, जानें किन मांगों को लेकर फिर ट्रैक पर उतर रहे किसान

31

पंजाब के किसान एक बार फिर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने जा रहे हैं. केंद्र की एजेंसियों की ओर से पंजाब में गेहूं की खरीद ठप होने के विरोध में आजाद किसान मोर्चा (AKM) आज बड़ा आंदोलन करने जा रहा है. इस आंदोलन के दौरान राज्य के मुख्य रेल ट्रैकों पर चक्का जाम किया जाएगा. इस बीच किसानों के आंदोलन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ऐलान किया है कि FCI ने गेहूं खरीद से जुड़े नियमों में ढील देने की सिफारिश की है.

आजाद किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में प्र प्रमुख रेलवे ट्रैकों पर रेलों का चक्का जाम किया जाएगा. किसान संगठनों का आरोप है कि गेहूं की खरीद में हो रही देरी की वजह से किसानों को मंडियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की लापरवाही के चलते भारी मात्रा में अनाज मंडियों में पड़ा हुआ है और सरकारी खरीद नहीं हो रही, इस वजह से किसान आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं.

आंदोलन से पहले मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

सरकारी सुस्ती से परेशान किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके. साथ ही उन्होंने यह चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

इस बीच पंजाब से नाता रखने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, “पंजाब में बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की फसल के रंग और आकार में आए बदलाव को देखते हुए, भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने खरीद नियमों में ढील देने की सिफारिश की है. हमारा मकसद साफ है- किसानों को बाजार में किसी भी तरह से कठिनाई का सामना न करना पड़े और फसल का हर दाना सही तरीके से खरीदा जा सके.”

हालांकि केंद्रीय मंत्री बिट्टू की ओर से गेहूं खरीद से जुड़े नियमों में दी गई ढील को लेकर जो FCI के नियमों में बदलाव का ऐलान किया गया है उसे लेकर अब तक किसान संगठनों ने ये साफ नहीं किया है कि क्या वो मंत्री के इस ऐलान से संतुष्ट हैं. अपना प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन करेंगे या नहीं. अब तक की जानकारी के मुताबिक किसानों का प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित नहीं किया गया है और आज दिन में जारी रहेगा.

FCI का वो नियम बना बड़ा बाधक

पूरा मामला FCI के उन नियमों की वजह से बढ़ गया है जिसमें गेहूं खरीद से पहले गेहूं के दाने की नमी, सही रंग और दाने की क्वालिटी को चेक करने के बाद ही गेहूं खरीदी जाती है. जबकि पंजाब के किसान संगठन कह रहे हैं कि इस बार मार्च-अप्रैल में बे-मौसम बारिश और फरवरी के महीने में ही पड़ी बे-मौसमी गर्मी की वजह से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में गेहूं खरीद के नियमों में ढील दी जाए.

साथ ही किसान संगठनों का कहना है कि इसी वजह से पंजाब की मंडियों में बड़ी संख्या में फसल पड़ी है लेकिन केंद्र सरकार की एजेंसियों के द्वारा गेहूं की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए फसल खरीदी नहीं जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!