Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Drug Free Punjab: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए आगे आए युवा शक्ति, डॉ. कृष्ण गोपाल ने दिलाया बड़ा संकल्प

20

पंजाब : भगत सिंह विवेकानंद विचार मंच जालंधर की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शांति देवी मित्तल ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के नाते डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी (सह सरकार्यवाह, कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) का रहना हुआ। डॉ कृष्ण गोपाल जी ने मुख्य रूप से हमारी राष्ट्र की अवधारणा क्या है? भारत का उद्देश्य क्या है? हमारा गौरवशाली अतीत क्या था? आज देश एवं समाज को युवाओं से क्या अपेक्षा है ? इन विषयों पर अपने विचार रखे।

डॉ कृष्ण गोपाल ने युवाओं से नागरिक कर्तव्यों को पूरे मन से पालन करने का आग्रह भी किया। डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने कहा कि, जो सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं  उनकी देशभक्ति पर हमे संदेह है। डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा कि आज भारत दुनिया में बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति है। हमने कई क्षेत्रों में बहुत उन्नति की है, किंतु आज हमारे सामने कई बहुत बड़ी चुनौतियां भी हैं। इनमें से एक बहुत बड़ी चुनौती युवाओं में बढ़ते नशे के सेवन की है। यह समस्या पूरे देश भर में है और पंजाब में भी इसका बहुत अधिक प्रभाव है।

कभी पंजाब पूरे देश में खेलों में सबसे अधिक मेडल लाने के लिए जाना जाता था। यहां खेल , कबड्डी,  सबसे अधिक फौज में भर्ती के लिए पंजाब पूरे देश भर में सबसे अग्रणी था। दुर्भाग्य से पंजाब के कुछ युवा नशे में फस गए हैं। हम सब पंजाब के युवाओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि मैं न केवल खुद बल्कि अपने परिचित लोगों एवं अपने मित्रों को भी कभी भी नशे में लगने नहीं दूंगा और जो गलती में नशे का सेवन करते हैं उनको भी नशे से मुक्त करवाऊंगा। कार्यक्रम में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लगभग 1200 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी से प्रश्न भी किए जिनका उन्होंने विस्तार पूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम में भगत सिंह विवेकानंद विचार मंच के संयोजक संजीव बाली जी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!