Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार;... MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, स... Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प... Women's Reservation: 'OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा', प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर स... Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पू... लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने... पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का न... नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरा... 'परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा', संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय... दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल ...

Punjab Heatwave: भीषण गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने जारी की एडवायजरी, लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये जरूरी निर्देश

1

चंडीगढ़: पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी इस बार राज्य में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के प्रभाव को कम करने और इससे बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत
राज्य के सभी सिविल सर्जनों, अस्पतालों, सब-डिविजन अस्पतालों और कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी में लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। खासकर जोखिम वाले वर्ग के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है, तो इसे हीट वेव  कहा जाता है, जो शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करती है और कई बीमारियों का कारण बन सकती है।

लू से बचाव के उपाय:

  • हर 20-30 मिनट में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे।
  • ORS, लस्सी और नींबू पानी का सेवन करें।
  • हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
  • सिर को ढकने के लिए छाता, टोपी या तौलिया इस्तेमाल करें।
  • सुबह या शाम के समय ही बाहर के काम करें।
  • तरबूज, संतरा और खीरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं।
  • कमरे में हवा का अच्छा प्रबंध रखें, पंखे और पर्दों का उपयोग करें।
  • बाहर काम करने वाले मजदूरों के लिए छांव और पीने का पानी उपलब्ध कराएं।

क्या न करें:

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
  • चाय, कॉफी, शराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम करें।
  • बच्चों या पालतू जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ें।
  • गर्मी के समय भारी काम करने से बचें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!