जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन में सड़क किनारे पड़ी पेड़ की टाहनियां को लगाई आग ने भयानक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन की गोल मार्किट के पास मॉल के बाहर सड़क के किनारे पेड़ों की टहनियां आदि पड़ी थी। इस दौरान आग काफी भड़क गई और मॉल की दीवार पर लगे ए.सी. के आउटडोर तक पहुंच गई। इस आग के कारण दीवार पर लगे 6 के करीब ए.सी. के आउटडोर जल गए।
वहीं फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि आग किसने लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हुआ है। ये भी खबर मिली है कि घटनास्थल के पास ही एक गाड़ी भी खड़ी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही गाड़ी का मालिक मौके पर पहुंचा और उसने गाड़ी हटाई जिस कारण वह बच गई। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.