Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ... Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋषव गुप्ता? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर, दोपहर 12 से 3 बजे तक 'नो गो जोन' घोषित; भट्टी की... Women's Reservation: संसद में बहस के बीच 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, कांग्रेस ने उठाए सवाल- कहा...

Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

1

Vaishakh Amavasya 2026 kab Hai: हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व है. इस माह में आने वाली अमावस्या, जिसे वैशाख अमावस्या कहा जाता है, धार्मिक दृष्टि से बहुत ही फलदायी मानी गई है. पितरों के तर्पण, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के लिए यह दिन सर्वश्रेष्ठ होता है. अक्सर तिथि के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों में संशय रहता है कि अमावस्या कब मनाई जाएगी. आइए जानते हैं साल 2026 में वैशाख अमावस्या की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि.

वैशाख अमावस्या 2026 कब है? ( Vaishakh Amavasya 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को रात 08 बजकर 11 मिनट पर हो रही है, जबकि इसका समापन 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 21 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जाएगी.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना गया है. इस साल स्नान-दान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. इस दौरान गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!