Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ...

Masoom Sharma FIR: सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में FIR दर्ज, लाइव शो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज का आरोप

13

 हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा और गालियां देने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। डालनवाला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) के तहत यह कार्रवाई की है। यह केस छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने पहले ही मासूम शर्मा को 15 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब न मिलने और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

क्या है मामला
बताया जा रहा है कि शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। डीएवी कॉलेज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे जिससे माहौल बिगड़ गया और छात्रों में नाराजगी फैल गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!