Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

Ramgarh Encounter: रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़! राहुल दुबे गैंग के सनी सिंह को लगी गोली

7

रामगढ़: जिले के पतरातू-भुरकुंडा क्षेत्र में रामगढ़ पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को गोली लगी है. आरोपी की पहचान रैलीगढ़ा निवासी, सनी सिंह के रूप में हुई है. मौके से 02 देसी पिस्तौल, 01 मोबाइल फोन और 01 लेदर बैग भी बरामद किया गया है. इस ऑपरेशन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के लिए एसआईटी (SIT) टीम का गठन किया गया था, जो लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू की. इसी दौरान यह इनपुट मिला कि भुरकुंडा स्थित दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस गाड़ी को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फायरिंग कर रहे अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम सनी सिंह, ग्राम रैलीगढ़ा बताया. घायल सनी सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा भेजा गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की. उन्होंने बताया कि लगातार राहुल दुबे गिरोह या अन्य अपराधी के संगठन के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के एक अपराधी को गोली लगी है. फिलहाल अपराधी का इलाज चल रहा है. बता दें कि कल ही रामगढ़ पुलिस ने हथियार के साथ राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गे को गिरफ्तार किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!