Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

पलामू में छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काट डाला, शराब के नशे में हुआ विवाद

23

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद छोटा भाई फरार हो गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पूरी घटना शराब के नशे के दौरान हुए विवाद में हुआ है.

दरअसल, मृतक ठेकही अंदाग के पिंटू भुईयां चार भाई थे. सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई हुई थी. सगाई के दौरान सभी भाई एक जगह जमा हुए थे. इसी बीच सभी ने शराब का सेवन किया था. इसी बीच पिंटू भुईयां का अपने छोटे सीटू भुईयां के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और छोटे भाई सीटू भुईयां ने पिंटू भुईयां को टांगी से काट डाला. घटना के बाद परिजनों ने पिंटू को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. जहां बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने पिंटू भुईयां को मृत घोषित कर दिया.

इधर, परिजन अस्पताल से शव लेकर भाग गए और गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. तभी मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद में हत्या हुई है. घटना को अंजाम देने वाला छोटा भाई फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठा में काम करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!