Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग क... महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट...

Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम! आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जारी हुआ येलो अलर्ट

3

चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने के आसार हैं.

तापमान का हाल और गर्म जिलों की स्थिति: हालांकि रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है. गुरुग्राम में सबसे अधिक तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा भिवानी में 32.9 और हिसार में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के प्रमुख गर्म स्थान रहे.

तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट: मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है.

7-8 अप्रैल को बढ़ेगा असर: IMD की मानें तो 7 और 8 अप्रैल को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा. इन दिनों कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

इन जिलों में दिखेगा ज्यादा असर: मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में तेज हवाओं और गरज-चमक का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है. वहीं अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश और बदलते मौसम का असर रहेगा. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम राहत भरा रहने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!