Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Gurugram Fire: गुरुग्राम में तांडव! 4 फर्नीचर गोदाम जलकर खाक, वेल्डिंग की एक चिंगारी ने मचाई भारी तबाही

15

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 89 में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फर्नीचर के चार गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया. आसपास मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

लाखों का सामान जलकर राख: स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी गोदाम पुराने और नए फर्नीचर से भरे हुए थे, जिनमें लकड़ी, कपड़ा और पॉलिश जैसी ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद थी. यही वजह रही कि आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और चारों गोदाम इसकी चपेट में आ गए. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

वेल्डिंग की चिंगारी बनी हादसे की वजह: फायर ब्रिगेड अधिकारी की मानें तो आग लगने की मुख्य वजह वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुष्टि की कि गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी स्पार्क उड़कर लकड़ी के सामान पर गिरा और आग तेजी से फैल गई. हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

नहीं हुई कोई जनहानि: वहीं, इस भीषण आग के बावजूद राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गोदाम मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी भी समय लग सकता है.

सुरक्षा के लिए पेट्रोल पंप कराया गया बंद: घटना स्थल के पास स्थित नायरा कंपनी के पेट्रोल और सीएनजी पंप को एहतियातन बंद करा दिया गया. फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को विशेष रूप से वहां तैनात किया गया ताकि आग पंप तक न पहुंच सके.

ट्रैफिक कराया गया डायवर्ट: वहीं, आग लगने की जानकारी के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है ताकि राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!