Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB... J&K Highway Project: कटड़ा से कुलगाम तक बनेगा नया 4-लेन हाईवे कॉरिडोर; DPR के लिए टेंडर प्रक्रिया शु... Suvendu Adhikari Delhi Visit: सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले शुभेंदु अधिकारी; कैबिनेट व... UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का शंखनाद; पहले ही दिन 1.35 करोड़ से अधिक मकानों को मिल... NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई; पुणे से फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा हवलदार गिरफ्त...

Moradabad Conversion Case: मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

49

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत बिलारी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक कोचिंग सेंटर से लौटते समय 12वीं की छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने उसकी सहपाठी छात्रा को अब गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है.

घटना बिलारी थाना इलाके के मोहल्ला शाहकुंज स्थित एक कोचिंग सेंटर की है. पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन 12वीं की छात्रा है. आरोप है कि उसकी पांच सहपाठी छात्राएं (जिनमें से चार सहसपुर और एक थामला गांव की रहने वाली हैं) उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने और बुर्का पहनने के लिए लगातार दबाव बना रही थीं.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी छात्राएं पीड़िता को जबरन नॉनवेज खिलाने के लिए ले जाने की कोशिश करती थीं. परिजनों ने इसे एक गहरी साजिश करार देते हुए बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.

CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़िता को जबरन बुर्का पहनाती दिख रही हैं. वीडियो में कथित तौर पर यह भी सुना गया कि “बुर्का पहन ले, इसमें तू अच्छी लगेगी.” वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी.

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी छात्रा सुधार गृह रवाना

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक 17 वर्षीय आरोपी किशोरी (सहपाठी छात्रा) को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपी छात्रा को नोएडा स्थित बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है.

गिरफ्तारी के दौरान काफी देर तक आरोपी छात्रा के परिजन थाने के बाहर जुटे रहे, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य छात्राओं की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!