Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

सुसाइड नोट में लिखा खौफनाक सच: शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन ने दी जान, आखिरी खत में लिखी ऐसी बात कि कांप जाएगी रूह

251

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया. जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार और भरोसे से हुई थी, वह महज 15 दिनों में ही खत्म हो गया. एक युवती, जो पेशे से नर्स थी, उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

युवती ने हाल ही में बदायूं निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था. दोनों की मुलाकात इज्जतनगर के एक निजी अस्पताल में हुई थी, जहां दोनों काम करते थे. धीरे-धीरे दोनों करीब आए और प्यार में पड़ गए. परिवार की परवाह किए बिना दोनों ने करीब 15 दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। युवती अपने पति के साथ बदायूं भी गई, लेकिन कुछ दिनों बाद वह वापस अपने घर इज्जतनगर लौट आई थी.

बताया जा रहा है कि युवती का जीवन पहले से ही काफी संघर्ष भरा रहा था. माता-पिता का साया बचपन में ही उठ गया था. मामा-मामी ने उसे पाला, लेकिन कुछ समय पहले उनका भी निधन हो गया. ऐसे में वो अपने भाई के साथ रह रही थी और नौकरी करके घर संभाल रही थी.

सुसाइड नोट में लिखी बात ने बढ़ाया रहस्य

शुक्रवार देर रात युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब दरवाजा खोला गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसने इस पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!