नपेगा हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट
इंदौर विकास प्राधिकरण ने लीज निरस्तीकरण की शुरू की प्रक्रिया।

अवैध संयुक्तिकरण,आवासीय पर हो रहा व्यवसायिक उपयोग।
✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार
इंदौर।
महालक्ष्मी नगर स्थित इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 97 के भूखंड क्रमांक BA 51 और 52 पर दो भूखंडों के अवैध संयुक्तिकरण और इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय उपयोग हेतु आवंटित भूखंडों पर हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा हैं। उक्त मामला न्यूज WITH तड़का द्वारा लगातार बेबाकी से उठाया जा रहा हैं। लिहाजा अब इंदौर विकास प्राधिकरण के संपदा विभाग ने हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट को नापना शुरू कर दिया हैं। IDA के संपदा विभाग द्वारा उपयंत्री दिनेश गोयल को हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट द्वारा की जा रही लीज शर्तों के उल्लंघन के चलते संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। लिहाजा अब हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक द्वारा उड़ाए जा रहे माखौल को लेकर कार्यवाही का दौर शुरू हो गया हैं। इधर अब कार्यवाही करने के मामले में इंदौर नगर निगम, कलेक्टर विभाग,आबकारी विभाग भी कार्यवाही करने वाले हैं।
नगर निगम में भी शिकायत।
इधर हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक द्वारा जो आवासीय उपयोग हेतु आवंटित भूखंडों पर संयुक्तिकरण करते हुए व्यवसायिक उपयोग किए जाने के मामले में इंदौर नगर निगम में भी शिकायत की गई हैं। लिहाजा जल्द ही इंदौर नगर निगम भी हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करने वाला है।