Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट,सब गड़बड़झाला,1.40करोड़ के काम टेंडर 3.65 करोड़ में,जिम्मेदारों का हास्यास्पद जवाब।

0 190

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट, निविदाएं में भ्रष्टाचार, 1.40 करोड़ का ठेका दिया 3.65 करोड़ में,न ही अरेस्ट मनी न ही कोई तय निविदा दर,बल्कि फॉर्म कीमत भी नहीं ।
इधर जिम्मेदारों का हास्यास्पद जवाब,

ओंकारेश्वर।
✍🏻 प्रदीप ठाकुर

धर्मनगरी ओंकारेश्वर और मंदिर ट्रस्ट इस वक्त निविदाओं को लेकर चर्चाओं में तो हैं ही सही। साथ ही जिस तरह से अंधेरगर्दी यहां मची हुई हैं। क्योंकि ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट निविदाएं प्रक्रिया पूरी तरह से मजाक,खिलवाड़,सिर्फ रस्म निभाई, बन गई हैं। दरअसल वह इसलिए कि उक्त टेंडर प्रक्रिया में न ही फॉर्म की कीमत,न ही निविदा राशि तय,और न ही कोई अर्नेस्ट मनी तय की गई हैं। उसे देखते हुए अब जल्द ही कई के नपने की भी संभावनाएं हैं। क्योंकि ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा निकाली गई निविदाएं जिनमें जूता स्टेंड,सफाई कमर्चारियों की नियुक्तियां,और इनमें सबसे ज्यादा चर्चित जूना महल के समतलीकरण का कार्य। क्योंकि 11000 वर्गफीट के उक्त कार्य का ठेका न्यूनतम दर की बजाय उच्चतम निविदा दर 3.65 करोड़ में देना कई सवालातो को जन्म दे रहे हैं या फिर सीधे कहे कि उक्त निविदा प्रक्रिया में बंदरबांट की बू आ रही नहीं बल्कि बंदरबांट ही हो रहा हैं ? जबकि इसे लेकर जिम्मेदार मंदिर ट्रस्ट के कार्यपालिक अधिकारी और एसडीएम शिवम प्रजापति का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार द्वारा कार्ययोजना नहीं दी इसीलिए उच्चतम निविदा दर पर उक्त निविदा दी गई हैं।

एक ठेकेदार आया सामने,की खुली शिकायत।
उधर उक्त प्रक्रिया को लेकर अब एक ठेकेदार सामने आया हैं। जिसने एसडीएम और मंदिर ट्रस्ट के कार्यपालिक अधिकारी शिवम प्रजापति की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अब जिला कलेक्टर,न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाने की बात कहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!