करोड़ों के नशे का कारोबार चकना चूर,फिर भी फैल रही नशेड़ियों की तादाद।
करोड़ों के नशे का कारोबार चकना चूर,फिर भी फैल रही नशेड़ियों की तादाद।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने नारकोटिक्स प्रतिबंधित,नशे गांजा,MD, चरस,ब्राउन शुगर,नींद की गोलियां,के कारोबार की महज कुछ महीनों में ही अच्छी खासी बड़ी खेप पकड़ी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करोड़ों की है। यह बात हम केवल जनवरी से लेकर अब तक आज तक की कर रहे है। लेकिन अगले दिन दोबारा नशे की खेप न पकड़ाए,ऐसा कहना मुमकिन भी नहीं हैं। क्योंकि यह आंकड़े सिर्फ इंदौर में खप रहे नशे की महज कुछ प्रतिशत ही है। वह इसलिए कि,इंदौर के अब नशेड़ियों की प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है। जिस तरह से शहर में नशे का कारोबार और नशेड़ी बढ़े है। वह चौंकाने वाले है। सूत्र बताते है कि प्रतिदिन इंदौर में ही लगभग 100 करोड़ से ज्यादा का नशा अलग अलग रूप में इंदौर में चल रहा है। यहीं नहीं जिन्हें युवक हो या युवती,महिला या पुरुष सभी जमकर उपयोग करते हुए नशे के घोड़े पर सवार हो रहे है।
खासतौर से इंदौर के इन क्षेत्रों में जैसे विजय नगर,ab रोड,भंवरकुआ,बायपास,उज्जैन रोड,सुपरकोरिडोर,MR 10, जैसे क्षेत्र विशेष हैं। जहां पब्स बार,ढाबे,नशेड़ियों के अड्डे भरे पड़े है।