Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आधार सुधार केंद्र पर आमजनता के छूट रहे पसीने,अव्यवस्थाओं का है अंबार वार्ड 31 पार्षद सोनी, के जलसंकट से जूझ रही जनता से बड़े बोल, मै तो महापौर की भी नहीं सुनता। IDA ने शहर को किया चमन,सीईओ अहिरवार का कार्यकाल बेमिसाल इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंथन,खुद दावेदार ही पड़ गए ठंडे,होगा क्या वहीं जो जीतू होगा ? तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,पटवारी,और रीडर ने किसान को किया प्रताड़ित,कलेक्टर ने किया निलंबित आयातितों के भाजपा में बुरे हाल,कुछ बैठे घर कुछ को सिर्फ आस सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स,IDA सीईओ आर पी अहिरवार का ठेका कंपनी को निर्देश,एक महीने में गुणवत्तापूर्ण... IDA सीईओ का खौफ,आदत बिगाड़ चुके कर्मचारी अधिकारी अब पहुंच रहे तय समय पर, जिलाध्यक्ष का मंथन,बूढ़े कांग्रेसियों के टूटेंगे सपने,युवाओं में भारी जोश IDA सीईओ अहिरवार की मनमर्जी करने वाले एकल खिड़की,संपदा शाखा कर्मचारियों पर गिरी गाज,

हैवानियत की हदें पार,43 वर्षीय महिला बनी अब दरिंदो का शिकार

0 155

हैवानियत की हदें पार,
महिला के प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा दुष्कर्मियों ने,विपक्ष का सरकार से सवाल क्या प्रदेश की बहन बेटियां उनके राज में सुरक्षित है???

खंडवा।
जिले के खालवा क्षेत्र में 43 वर्षीय महिला के साथ जो हुआ उसे सुनकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए है। क्योंकि दुष्कर्म की शिकार उक्त महिला के साथ दो युवकों हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल महिला पर पहले से घात लगाए बैठे इन युवकों ने उक्त 43 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन इन हैवानों को उसके बाद भी संतुष्टि नहीं मिली, और इन दोनों ही युवकों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर महिला की बच्चादानी ही बाहर निकाल डाली। उक्त दृश्य देखकर और लहूलुहान महिला की हालत देखकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की भी आँखें फटी रह गई। फिलहाल पुलिस ने इन दरिंदो को गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन अब विपक्ष दल कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने मुख्यमंत्री,गृहमंत्री,और प्रभारी मंत्री पर सवाल दाग दिए है। यादव ने सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए है कि भाजपा के राज में आखिर प्रदेश की बहन बेटियां कब सुरक्षित होगी। क्योंकि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड में भी मध्यप्रदेश अव्वल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.