Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात

0 512

इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी शख्स की दूसरी शादी को लेकर उसकी बीवी ने गंभीर आरोप लगाए थे. इस पर खुद पाकिस्तानी शख्स ने सफाई दी है. बताया कि दूसरी शादी का सच आखिर क्या है…

पाकिस्तान के कराची में रहने वाली एक हिंदू महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि मेरा पति भारत में रह रहा है और वहां दूसरी शादी करने जा रहा है, वो भी मुझसे बिना तलाक लिए. जब मैं भारत आने की बात कहती हूं तो वो टाल देता है. इसे लेकर Tv9 भारतवर्ष ने खुद उस पाकिस्तानी शख्स से बात की और सच जानने की कोशिश की. शख्स ने पत्नी के आरोपों को झूठ बताया. कहा- मैं दूसरी शादी नहीं कर रहा. बल्कि मेरी पाकिस्तानी पत्नी मुझे रोज तंग करती थी.

इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम विक्रम कुमार नागदेव है. वो पिछले 12 सालों से इंदौर में रह रहा है. विक्रम ने साल 2020 में कराची की रहने वाली निकिता से शादी की थी. फिर एक महीने बाद फरवरी 2020 को वो निकिता को भी भारत लेकर आया. लेकिन जुलाई 2020 में निकिता वापस कराची चली गई.

विक्रम ने सफाई देते हुए कहा- निकिता से मेरी 2020 में शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन तक तो वह मेरे साथ अच्छे से रही, लेकिन इसी दौरान वह अपने घर पाकिस्तान के कराची जाने की जिद करने लगी, जिसके चलते हमने कोरोना के दौरान स्पेशल वीजा बनाकर इसे पाकिस्तान भेज दिया. उसके बाद कई बार वापस इंडिया लाने की कोशिश की, लेकिन वो खुद ही यहां आने को तैयार नहीं हुई. साथ ही इस मामले के निपटारे को लेकर सबसे पहले हमने इंदौर के सिंधी पंचायत से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं किया बल्कि उन्होंने पाकिस्तान में रहने वाली निकिता की पहले सुनवाई की.

दिल्ली वाली लड़की को बदनाम न करो

पति विक्रम ने कहा- मैं चाहता हूं कि निकिता से मेरा तलाक हो जाए. दूसरी शादी मैं उसके बाद ही करूंगा. दिल्ली वाली लड़की के साथ मैं शादी नहीं कर रहा. बल्कि, हमने खुद ही ऐसे फोटो बनवाए ताकि निकिता को लगे कि मैं दूसरी शादी करने वाला हूं. इससे वो मुझे तलाक दे देगी. मैंने बस पत्नी से तलाक पाने के लिए ही ये सब किया. मेरी न तो किसी दूसरी लड़की से मंगनी हुई है और न ही शादी. कृपया दिल्ली वाली लड़की को बेवजह बदनाम न करो.

पाकिस्तानी पत्नी ने पति पर लगाए आरोप

विक्रम की पत्नी निकिता ने आरोप लगाया है- विक्रम के साथ मैं शादी के बाद इंदौर आई थी. लेकिन 5 महीने बाद मुझे वापस कराची आना पड़ा. क्योंकि वीजा में कुछ दिक्कतें आ रही थीं. उसके बाद मैंने कई दफे विक्रम को कहा कि मुझे भी भारत बुला लो. लेकिन वो मुझे टालते रहे. अब पता चला कि उन्होंने दिल्ली की एक लड़की से सगाई कर ली है. उससे शादी भी करने वाले हैं. मैं नहीं चाहती कि विक्रम किसी और से शादी करें क्योंकि वो मेरे पति हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!