Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे

0 241

अमृतसर में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं. यह घटना भुल्लर, टांगरा और संधा गांवों में हुई, जहां ज्यादातर मजदूरों ने जहरीली शराब पी थी. पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह पंजाब में जहरीली शराब से होने वाली मौतों की एक और घटना है, जिससे राज्य सरकार पर सवाल उठ रहे हैं और जांच के आदेश दिए गए हैं.

पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 15 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. ये सभी लोग अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. इलाके के भुल्लर, टांगरा और संधा गांव में जहरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं. मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं जोकि गांवों के ही ईंटों के भट्ठों पर काम करते हैं. पंजाब पुलिस ने घटना के बाद एक्शन लेते हुए नकली शराब सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जहरीले शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई. वह बोल भी नहीं पा रहे हैं. सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, मारारी कलां गांव में ही 4 लोगों की मौत हुई है. एसएसपी अमृतसर रूरल के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह नकली शराब सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड है, उसे गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा मुख्य आरोपी के भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुर्जंत सिंह और निंदर कौर पत्नी जीता को भी पकड़ा है. पुलिस ने इनपर धारा 105 BNS व 61A एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

परिवार में मचा कोहराम

जिन लोगों की जहरीली शराब पीन से मौत हुई है, उनके परिवार एक कोहराम मचा हुआ है. सबसे ज्यादा मौत मारारी कलां गांव में हुई हैं. कई लोग अभी भी जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं. घटना के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है. राज्य सरकार ने प्रदेश भर में चल रहे नकली शराब के कारोबार की जांच के आदेश जारी किए हैं, जबकि, मजीठा मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पहले भी हुई थीं घटनाएं

पंजाब में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का यह पहला मामला नहीं है, जब जहरीली शराब पीने से लोगों की जान गई ह. पिछले साल मार्च में संगरूर में जहरीली शराब पीने से करीब 21 लोगों की मौत हो गई थी. कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी.जबकि, वर्ष 2020 में तरनतारन में जहरीली शराब पीने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद तत्कालीन सरकार और प्रशासन पर सवाल उठे थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!