Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

विराट-अनुष्का के सवाल, प्रेमानंद महाराज के जवाब… तीसरी बार वृंदावन पहुंचा कोहली परिवार

0 348

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के एक दिन बाद ही स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया. उनके साथ काफी देर तक बातचीत की और कई सवालों भी पछे, जिनका प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया.

विराट-अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं. कोहली धार्मिक कामों में भी काफी रूचि दिखाते हैं. वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ मंदिरों में दर्शनों के लिए भी समय-समय पर जाते रहते हैं. कुछ दिन पहले भी कोहली जब अच्छे फॉर्म में नहीं थे तो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे. फिर वहां से आशिर्वाद लेकर कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी कर भारत को चैंपियन बनाया था.

कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया था. अब एक बार फिर कोहली अपनी बीवी अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे. विराट और प्रेमानंद के बीच जो बातचीत हुई वो कुछ इस प्रकार है….

प्रेमानंद महाराज से वार्तालाप में महाराज ने पूछा कि आप लोग प्रसन्न हो? विराट कोहली बोले जी गुरुजी. महाराज ने कहा- भगवान की कृपा यश या वैभव बढ़ने से नहीं मानी जाती है, भगवान की कृपा तब मानी जाती है जब अन्दर से चिंतन हो. संत तो बस रास्ता बता सकते हैं. जरूरी नहीं है कि नाम जप बहुत ही ज्यादा किया जाए. थोड़ा ही किया जाए, लेकिन सच्ची भक्ति के साथ ही किया जाए.

तीन घंटे आश्रम में रुके विराट-अनुष्का

महाराज ने कोहली और अनुष्का से काफी देर बात की. कोहली एक टक होकर महाराज जी की बातों को सुन रहे थे. प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे. दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में करीब तीन घंटे तक रुके थे. लेकिन उनकी प्रेमानंद महाराज से एकांत वार्तालाप 15 मिनट की हुई.

उज्जैन और कैंची धाम भी गए थे दोनों

साल 2023 में, दंपति ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया. इससे पहले, दोनों ने उत्तराखंड में नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम की आध्यात्मिक यात्रा की. विराट भगवान शिव के भी बहुत बड़े भक्त हैं. उन्होंने शरीर पर भगवान शिव के कई टैटू भी गुदवा रखे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!